---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 9, 2022

अष्टमी के अवसर पर रामदाना जन कल्याण समिति ने शरबत पिलाकर की जनसेवा


शिवपुरी-
नवरात्रा के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन समाजसेवी संस्था रामदाना जनकल्याण संस्था के द्वारा स्थानीय राजेश्वरी रोड़ पर स्टॉल लगाकर जनसेवा का कार्य शरबत वितरण के रूप में किया गया। जानकारी देेते हुए रामदाना जनकल्याण समिति के अध्यक्ष भरोसी लाल गोयल व सचिव राजेश गोयल रजत ने संयुक्त रूप से बताया कि चैत्र माह के समय अष्टमी के दिन श्रद्धालुजनों की सेवा को लेकर संस्था के द्वारा राजेश्वरी रोड़ पर स्टॉल लगाकर शरबत का वितरण कर सेवा कार्य किया गया। इस सेवा कार्य में संस्था के सहयोगीजन आनन्द गोयल, विजय गुप्ता, देवेन्द्र, किट्टू, परी गुप्ता, अक्षत गोयल व सत्यनारायण गुप्ता सहित अन्य संस्था के सदस्य शामिल रहे जिन्होंने मिलकर राजेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शरबत का वितरण कर जनसेवा का कार्य किया।

No comments: