---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 9, 2022

चैत्र नवरात्रा के अवसर पर मॉं पीताम्बरा दरबार में कराया गया विशाल भण्डारा


शिवपुरी-
दतिया स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मॉं पीताम्बरा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और भक्तिभाव के दृष्टिगत चैत्र नवरात्रा के पावन अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन मॉं पीताम्बरा नगरी दतिया में कराया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुजनों ने प्रसादी ग्रहण कर माई का आर्शीवाद प्राप्त किया। 

इस दौरान यह भण्डारा प्रसादी के लाभार्थी पोहरी से आए पंडित श्री भार्गव, संतोष भदौरिया, एड.दीपक भार्गव, एड. आनन्द धाकड़, हरिशंकर धाकड़, समाजसेवी व पूर्व अध्यक्ष मध्यदेशीय अग्रवालसमाज गौरव सिंघल, अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब अध्यक्ष विकास गोयल, राजू यादव (ग्वाल), सोनू गुप्ता आदि शामिल रहे जिन्हेांने मिलकर दतिया पीताम्बरा पीठ स्थित गहोई वाटिका में विशाल भण्डारे के रूप में श्रद्धालुजनों के लिए सेवा कार्य किया और प्रसादी ग्रहण कराते हुए जय माई के जयघोष के साथ माई का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

सर्वप्रथम बनाई गई प्रसादी का भोग मॉं पीताम्बरा एवं मॉं धूमावती के श्रीचरणों में अर्पित कर लगाया गया तत्पश्चात शिवपुरी जिले के श्रद्धालुजनों के लिए गहोई वाटिका में बैठक व्यवस्था के साथ व अन्य श्रद्धालुजनों के लिए प्रसादी बांटते हुए यह भण्डारा कराया गया। हजारों की संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने यह प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

No comments: