---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 9, 2022

समाज कल्याण संस्था के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया गया ट्रक चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर




नेत्र परीक्षण परीक्षण उपरांत ट्रक चालकों को वितरित किए गए आंखों के चश्मे

शिवपुरी-समाजसेवी संस्था समाज कल्याण संस्था के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले ट्रक चालकों के लिए आंखों के परीक्षण हेतु विभिन्न टोल नाकों पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें संस्था के द्वारा सतनबाड़ा स्थित पाठक होटल पर यह नेत्र परीक्षण शिविर लगा जिसमें सैकड़ा से अधिक ट्रक चालकों के नेेत्रों का परीक्षण किया गया व चिह़्ित नेत्र रोगी को नेत्र परीक्षण के दौरान संस्था समाज कल्याण की ओर से नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

जानकारी देते हुए समाजसेवी संस्था समाज कल्याण चिकित्सा सेवा संस्था के अंकुर कुशवाह ने बताया कि संस्था के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तत्वाधान में संस्था की ओर से जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 46 के सतनवाड़ा पाठक होटल पर ट्रक ड्राइवरों के लिए नेत्र शिविर के आयोजन का शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती वंदना कर दीप प्रज्वलित करने के बाद नेत्र शिविर शिविर की जांच के लिए आए हुए चौधरी चरण सिंह का स्वागत कर जांच शुरू की गई जिसमें ड्राइवरों की ऑटोरेप, रेटीना स्कोप के द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। 

इस नेत्र जांच में 77 से 78 ड्राइवरों क्लीनर हेल्पर का परीक्षण किया गया, जिसमें ड्राइवर, क्लीनर,हेल्पर में पास के देखने की समस्या, बाद कुछ में दूर की नजर की समस्या कुछ में धूप से होने वाली समस्याओं आदि को देखा गया जिसके उपरांत उनकी समस्याओं का निराकरण उनकी आवश्यकतानुरूप नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। इस शिविर में के आयोजन में संस्था की ओर से लक्ष्मी गर्ग प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर, बंदना राठौर, नरेंद्र समस्त वॉलिंटियर्स शामिल रहे। संस्था के द्वारा अगला कैंप 11-4-2022 को पढ़ोरा ब्रिज के समीप रखा जाएगा। अत: सभी ड्राइवरों को सूचित किया जाता है कि तय स्थान पर पहुंचकर नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाएं।

ट्रक ड्राइवरों ने दिया फीडबैक-
इस दौरान यहां टोलनाका सतनबाड़ा के पाठक होटल के समीप ट्रक चालकों के लिए आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण के दौरान कई ट्रक चालकों ने अपना फीड बैक भी दिया जिसमें ट्रक ड्राइवर आजाद खान ने बताया कि नेत्र शिविर हमारे लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि हमारे पास में इतना समय नहीं होता है कि हम कहीं रुक कर जांच करा सके, क्योंकि हमें सही समय पर माल को पहुंचाना होता है और हम घर भी बहुत कम पहुंच पाते हैं और इस परीक्षण से हमारी जो देखने की नजर का सही परीक्षण हो पाया और धन्यवाद व्यक्त करते हैं कि यह सुविधा और यह कैंप हमारे लिए आयोजित किया गया, आगे होने वाले कैंप के बारे में पूछा और अपने साथियों को अवगत कराने का भी वादा किया।

No comments: