---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 9, 2022

रामनवमीं आज : बजरंगदल विहिप के द्वारा निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा


नगर में अनेकों स्थानों पर होगा स्वागत, लगाई ध्वज पताका से सजा शहर

शिवपुरी-चैत्र नवराजा के समापन अवसर जिसे रामनवमीं का दिन कहा जाता है उसी क्रम में आज भव्य रामनवमीं के अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा में नगर में निकाली जाएगी जिसका जगह-जगह विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके पूर्व नगर में चहुंओर भगवा ध्वज पताका लगाकर शहर को रामनवमीं के अवसर पर सजा दिया गया है जो नगर में इन दिनों आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

बता दें कि नगर में आज 09 अप्रैल को बजरंगदल एवं विश्व हिन्दू परिषद संगठन के द्वारा संयुक्त रूप से रामनवमीं के अवसर पर भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जा रही है। निकाली जाने वाली शोभायात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बजरंग दल के नरेश ओझा, विनोदपुरी गोस्वामी, उपेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि 9 अप्रैल रविवार को भव्य रामनवमीं के अवसर पर नगर में दोप.2 बजे से शोभायात्रा निकाली जा रही है। 

यह शोभायात्रा स्थानीय श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी शिवपुरी, गुरूद्वारा मार्ग से होकर राजेश्वरी मंदिर से निकलकर अस्पताल चौराहा होते हुए कोर्ट रोड़, गांधी चौक से होकर न्यू ब्लॉक होकर, हंस बिल्डिंग के सामने से कमलागंज होकर एबी रोड़ होते हुए माधवचौक पर पहुंचेगी जहां भव्य शोभायात्रा का समापन होगा। इस दौरान भव्य शोभायात्रा में घोड़े, बग्गी व अन्य आकर्षक झांकियां इस शोभायात्रा में रहेंगी जिसका धर्मलाभ श्रद्धालुजनों को प्राप्त होगा। 

नगर में इस भव्य शोभायात्रा के स्वागत को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही है जिसमें नगर के विभिन्न स्थानों पर जल, फूल वर्षा, पूड़ी सब्जी भण्डारा आदि के साथ ना-ना प्रकार के पेय पदार्थों के साथ भव्य शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमीजनों से इस भव्य शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने का आह्वान किया गया है।

जानकी सेना संगठन द्वारा शोभा यात्रा में दो रथ और घोड़ों के साथ निकाली जाएगी माता जानकी की आकर्षक झांकी
श्री रामनवमी शोभा यात्रा में पहली बार जानकी सेना द्वारा माता जानकी और राम दरबार की सुंदर झांकी का प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है जानकी सेना संगठन के द्वारा दो रथों पर माता जानकी की झांकी और राम दरबार को सजाया जा रहा है। साथ ही भव्य शोभायात्रा के दौरान शिवपुरी के हृदय स्थल माधव चौक पर जानकी सेना संगठन द्वारा 5100 दीपों से प्रभु श्री राम की आरती उतारी जाएगी जिसका दृश्य अपने आप में काफी आकर्षक और दर्शनीय होगा। 5100 दीपो से आरती उतारने की तैयारियां अभी से मां जानकी सेना संगठन द्वारा कर ली गई है। भव्य दीपक आरती में अभी से ही सदस्यों को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। 10 अप्रैल को शाम 7:00 बजे के बाद आरती कार्यक्रम रखा गया है।

No comments: