सुरवाया थाना क्षेत्र के सरदारपुरा के किसानों की फसल भी आई आग की चपेट मेंशिवपुरी- शिवपुरी जिले के कोटो-झांसी फोरलेन स्थित सुरवाया थाना क्षेत्र के माधव नेशनल पार्क के एकाएक शनिवार के रोज जंगल में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग की लपटें आसमान में 50 फिट ऊपर उड़ रही थी। झांसी-कोटा हाइवे से सटे नेशनल पार्क के जंगल से भीषण आग लगते हुए कई लोगों ने देखा तो इस मामले की सूचना वन विभाग के पास भी पहुंच गई जिसे लेकर एक ओर जहां माधव नेशनल पार्क प्रबंधन की ओर से नपा की फायर बिग्रेड गाड़ी को मौके पर बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक काफी आगे तक आग पहुंच चुकी थी इस आग से ना केवल वन नष्ट हुए बल्कि यहां आसपास के सटे हुए ग्राम भी इस आगजन की चपेट में आ गए जिसमें पास के ही गांव सरदारपुरा के किसानो की खड़ी गेहूं की फसल को भी इस आग से काफी नुकसान हुआ है।
1 घंटे बाद मिली विभाग को सूचना और फिर 1 घंटे बाद विलंब से पहुंची दमकल
बताया गया है कि जब माधव नेशनल पार्क सीमा में भीषण आग लग रही थी तब इस आगजनी की सूचना करीब आगजनी के 1 घंटे बाद माधव नेशनल पार्क प्रबंधन के सीसीएफ को फोन लगाकर सूचना दी, लेकिन जब सहयोग के लिए यहां दमकल गाड़ी की आवश्यकता पड़ी तो यहां प्रशासन की लापरवाही नजर आई जिसकी वजह से दमकल की गाड़ी भी आगजनी की घटना के बाद भी करीब 1 घंटे बाद पहुंची, तब तक आग माधव नेशनल पार्क से हाइवे के दूसरी ओर चिनगारियों से खेत मे खड़ी गेंहू की फसल को भी चपेट में ले लिया। जिससे फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण रूप ले चुकी थी कि हाइवे को एक तरफ से बंद करना पड़ा। हालांकि स्थानीय कृषकों के द्वारा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके और उनकी खड़ी गेहूं की फसल भी इस आग की चपेट में आकर बुरी तरह जल गई। जिससे किसानों को काफी क्षति पहुंची है।
दौ आस्था से तो नहीं भड़की आग
बताया जाता है कि इन दिनों चैत्र नवरात्रा का पावन पर्व चल रहा है और यहां जंगल में विराजित मॉं बलारी के प्रति भी श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा है। बताया जाता है कि यहां एक दौ पूजन होता है जिसके माध्यम से आग लगाई जाती है लेकिन इस आग पर नियंत्रण भी पा लिया जाता है लेकिन यहां संभावना बनी हुई है कि कहीं दौ आस्था के चलते तो यह घटनाक्रम घटित नहीं हो गया। हालांकि मामले में जांच की बात फॉरेस्ट विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है और वह मामले की जांच कराऐंगें।
इनका कहना है-
जंगल में आगजनी की सूचना हमें मिली है, यहां वन क्षेत्र में बलारी आने वाले श्रद्धालु दौ पूजन करते है और दौ पूजन में आग लगाने का क्रम भी होता है कहीं इस आगजनी के चलते यह घटना घटित तो नहीं हो गई, यह भी एक कारण हो सकता है फिर भी हम मामले की जांच कर रहे है।
आर.के.सोनी
पीसीसीएफ, माधव राष्ट्रीय उद्यान, शिवपुरी
हमारे तो खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी और इस आगजनी की चपेट ने धीरे-धीरे इतना बड़ा रूप ले लिया कि हमारे खेतों तक आग की लपटें पहुंच गई और खेत में खड़ी फसल बुरी तरह से नष्ट हो गई। इस आगजनी की घटना से आसपास के क्षेत्र के अनेकों किसानों को काफी क्षति पहुंची है।
मलकीत सिंह
किसान,ग्राम सरदारपुरा, जिला शिवपुरी



No comments:
Post a Comment