शिवपुरी-अपनो से बिछुड़े प्रभुजी के रूप में जीवन यापन करने वाले अपना घर आश्रम की महिला प्रभुजी के प्रति सेवा कार्य कर समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राइड की नवीन इकाई ने अपने सेवा कार्यों की शुरूआत की। यहां मनियर स्थित अपना घर आश्रम में महिला प्रभुजी की सेवा करने का संकल्प लेकर अपने नए क्लब के कार्यों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संस्था इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राईड की नवीन क्लब अध्यक्ष श्रीमती सरिता गोयल, उपाध्यक्ष भारती जैन, सचिव संध्या अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमीषा जैन, आई.एस.ओ. रेणु जैन एवं सी.सी. के पद पर डॉ सुनीता गौड का मनोनयन किया गया जिन्होंने इस सेवा कार्य के दौरान ही अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर नवीन क्लब इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राईड के द्वारा समस्त सदस्यों ने अपने कार्यभार ग्रहण करते समय सेवा कार्यों की शुरूआत भी की जिसमें सर्वप्रथम अपना घर आश्रम में गैस का चूल्हा एवं साडिय़ां प्रदान कर अपना पहला प्रोजेक्ट किया। इस अवसर पर संस्था की श्रीमती मंजू बंसल, प्रिया अरोरा, सोनिया सांखला, दीप्ति त्रिवेदी, शशि शर्मा, कुसुम ओझा ,नीलम जैन सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment