शिवपुरी- गर्मी के इन दिनों में जहां भीषण गर्मी का आमजन सामना कर रहा है तब इन हालातों में हमारी जबाबदेही बनती है कि वनस्पति और पशु-पक्षी प्राणी का भी हम मानवीयता के नाते इनका ख्याल रख सकें, अग्रवाल आदर्श संगठन का यह उद्देश्य हमेशा रहा है कि समाजसेवा और जनसेवा के साथ प्राणी सेवा करने में भी हम अग्रणी रहें, इसलिए आवश्यक है कि अब वर्तमान गर्मी के मौसम को देखते हुए अपने घरों, छतों, पेड़ों आदि स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें ताकि यह प्राणी भी अपनी प्यास बुझा सके।
यह कहना था अग्रवाल आदर्श महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेणु सिंघल का जो स्थानीय कैलादेवी माता मंदिर में आयोजित संगठन की बैठक के माध्यम से अपने विचार रख रही थी साथ ही सभी सदस्यों को यहां बैठक के द्वारा ही पशु-पक्षी सेवा करने का संकल्प भी उनके द्वारा दिलाया गया।
अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने यहां संकल्प लिया कि पशु पक्षी जानवरों के लिए करेंगे गर्मियों में पानी की व्यवस्था। अग्रवाल आदर्श संगठन की महिला अपने आसपास पशु पक्षी के लिए पानी की व्यवस्था करने प्रयत्न शील रहेंगी साथ ही हमारे आसपास बाग बगीचे बालकनी घर के बाहर पशु पक्षियों के लिए आदर्श महिला संगठन द्वारा व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही सभी महिला मण्डल की महिलाओं ने बड़े ही भक्ति भाव से सिद्धेश्वरी केला देवी मैया पर चुन्नी अर्पण कर कन्या पूजन किया और भंडारा करके नव संवत्सर वर्ष की सभी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अग्रवाल आदर्श महिला संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमन मित्तल, महामंत्री उषा मंगल, अंजू मितल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, दीपा बंसल प्रचार मंत्री, रश्मि अग्रवाल, माधवी अग्रवाल, सलाहकार मंत्री संगीता जैन, बबली गुप्ता एवं समस्त सहयोगी सदस्यों सुशीला अग्रवाल, सपना गोयल, अर्चना जैन, अलका अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, पूजा बंसल, ऋतु जैन, रीना अग्रवाल, बबली अग्रवाल, रानी जैन, संगीता अग्रवाल, रचना जैन, ममता सिंघल, हेमलता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, अनीता मंगल, सुनीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, संगीता सिंघल, कृष्णा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, मीना जैन, रेखा अग्रवाल, रूबी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment