शिवपुरी/नरवर। नरवर क्षेत्र मौजूद सदियो पुरानी लगभग एक दर्जन से अधिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक शक्ति पीठो पर चैत्र नव दुर्गा महोत्सव के दौरान भारी संख्या में लोगो का नरवर में देवी दर्शन हेतु आना जाना लगा हुआ है। प्राप्त जानकारी मुताविक नरवर की देवियो के दर्शन लाभ प्राप्त कर यात्री एवं भक्त गण धन्य हो रहे है। जानकारी मुताबिक पुत्रदात्री एवं नटनी देवी ऐतिहासिक लोढी माता मंदिर पर इन दिनों हजारो की संख्या में लोडी भक्तो का तांता लगा हुआ है। प्राप्त जानकारी मुताविक पुत्र प्राप्ति की मानोकामना हेतु प्रदेश के शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, भिण्ड,मुरैना के अलावा राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के आलावा देश के भिन्न भागो से एवं भिन्न देशो मे बस चुके कई भारतीय लोडी भक्तो का भी नरवर आना जाना बना हुआ है। नरवर के लोडी मंदिर पर हजारो भक्तों के अलावा दुर्ग स्थित माता पसर देवी, पार वाली माता नरवर, कैलादेवी , अंजनी देवी, एवं काली मंदिर पर भी नगर एवं क्षेत्रिय यात्रीगण भारी संख्या में देवी मंदिरों पर पहुंच कर दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे है।
मंगलवार जनसुनवाई प्रारम्भ करने की मांग
शिवपुरी/नरवर। नरवर तहसील मुख्यालय पर विगत तीन वर्षों से मंगलवार जनसुनवाई को क्षेत्रीय अधिकारियो द्वारा अज्ञात कारण से बंद कर दी गयी है। शासन मंशानुसार एक ही छत के नीचे जनसुनवाई होने पर सभी विभागो की समस्या का निराकरण नरवर मुख्यालय पर किया जाता रहा है, लेकिन जनसुनवाई बंद होने से अपनी आम समस्याओ को लेकर क्षेत्रीय नागरिकजन एवं ग्रामीणजन शासन की उक्त सुविधा से वंचित बने हुए है। ग्राम विकास के बशर खान एवं अशोक कश्यप कलैक्टर शिवपुरी से नरवर मुख्यालय पर मंगलवार जनसुनवाई शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment