शिवपुरी/नरवर। नरवर क्षेत्र के ग्राम सौन्हर के मूलनिवासी बृजेश उर्फ भोला फौजी भारतीय सुरक्षा बल में 22 वर्षों से सेवारत रहते हुए, देश के कई हिस्सों में कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएँ दे चुके है, जो वर्तमान में बी.एस.एफ छावनी जैसलमेर राजस्थान में हवलदार के पद पर पदस्थ एवं कार्यरत थे जो गत दिवस सेवा निवृत्त हो चुके है। विशेष सेवाओं के लिये बृजेश सिंह को, सेवा काल के दौरान पाँच मैडल प्रदाय किये गये है, बृजेश फौजी के नरवरं आगमन पर क्षेत्र एवं नगरीय लोगो ने फूल मालाएं पहना कर अतिशी स्वागत किया व नगर में देश भक्ति गीतो के साथ स्वागत जुलूस निकाला गया, उक्त कार्यक्रम में लगभग दो सैकडा लोगो ने भाग लिया।नरवर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने दी दस्तक, सदस्यता अभियान चलाया
शिवपुरी/नरवर। म.प्र. में विशेष कर नरवर क्षेत्र में भू माफिया, रेत माफिया, भ्रष्टाचारों , गरीबो को बॉटे जाने वाले अनाज की काला बाजारी, अराजकता आदि से पीडित आम जनता भाजपा प्रसाशन से पीडित एवं परेशान बनी हुई, वही दूसरी ओर कॉंग्रेस पार्टी निष्क्रिय भूमिका में है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत की अध्यक्षता एवं समाज सेवी रंजीता देंश पाण्डेय व युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित धाकड व कल्लू कुशवाह देवरी के नेत्वृत में एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता रेस्टहाउस में पहुँचे एवं दिल्ली व पंजाब के वाद म.प्र. में भ्रष्टाचारो से आम आदमी को मुक्त कराने हेतु आम आदमी पार्टी के भारी संख्या में सदस्य बनाने का आभान किया। इस मौके पर राजेन्द्र सिह जाटव, राजेश मल्होत्रा, धनीराम जाटव, नरेन्द्र सोनी, असलम खान, पन्ना कुशवाह, राजू रावत, जगदीश भार्गव, हरिओम लोधी, नरेश राजपूत, दिनेश जैन, मानोज राठौर, सलीम राईन, आलोक चौरसिया, आदि सहित तीन सैकडा लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गयी। पार्टी प्रवकता कल्लूराम कुशवाह देवरी के मुताबिक मगरौनी कस्वे में 14 अप्रैल बाबा साहिब की जयंती के मौके पर विशाल बैठक का आयोजित की गयी है।

No comments:
Post a Comment