सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय, न्यॅ ब्लॉक, वार्ड क्रं.04, 37 सहित अन्य स्थानों पर कराई गई साफ-सफाईशिवपुरी-नगर पालिका परिषद के द्वारा कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा नगर के समाजसेवीजनों को स्वच्छता अभियान की सार्थक पहल के लिए समाजसेवी गौरव सिंघल व अल्पेश जैन को नियुक्त किया गया है। इन दोनों स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों ने मिलकर नगर में स्वच्छता की कमान संभाली और नगर के वार्डों को स्वच्छता के रूप में गोद लिया गया।
इस दौरान स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छता ब्रंाड एम्बेसडर गौरव सिंघल व अल्पेशन जैन के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम राठौर की देखरेख में सफाई दरोगा नारायण वैश्य के द्वारा यह स्वच्छता अभियान नगर के नवग्रह मंदिर, सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय, न्यू ब्लॉक, वार्ड क्रं्र.04 एवं 37 सहित अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अग्रणीय लाने का आह्वान करते हुए उन्हें हिदायत दी कि गीला और सूखा कचरा पृथक-पृथक किया जावे ताकि किसी भी प्रकार से स्वच्छता में कोई समस्या बाधक ना बन सके।
इसके साथ ही नगर के अनेकों वार्डों में स्वच्छता के रूप में अभियान चलाते हुए लोगों ने भी आगे आकर गंदगी से दूरी रखी। साथ ही स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल व अल्पेशन के द्वारा आगे भी नगर में इसी तरह का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment