Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, March 7, 2023

होली : हिन्दू उत्सव समिति का भव्य आयोजन फाग महोत्सव आज



फाग महोत्सव यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण ग्वाल वालों के साथ खेलेंगें होली

शिवपुरी-सनातन संस्कृतिक की अमिट पहचान के रूप में होली के पावन त्यौहार पर हिन्दू उत्सव समिति(आप और हम) के द्वारा नगर में पहली बार भव्य फाग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज 08 मार्च होली के अवसर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक का आयोजन स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर में किया गया जहां समिति के द्वारा विचार-विमर्श के साथ-साथ फाग महोत्स्व यात्रा निकाले जाने को लेकर रूपरेखा तय की गई। यहां सनातन संस्कृति के पावन पर्व की श्रृंखला में शिवपुरी नगर में फाग महोत्सव का आयोजन 8 मार्च को नगर में होने जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रात: 9 बजे स्थानीय हनुमान मंदिर गांधी चौक पर सभी सनातनी एकत्रित होंगें और यहां से भव्य फाग महोत्सव यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ग्वाल वालों के साथ होली खेलते हुए शहर के मुख्य मार्गो से निकलेंगे। इस भव्य आयोजन में सभी धर्म प्रेमी बंधु व इस फागउत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होवें और सहभागी बने।

ऋषिकुल ग्लोबल में स्कूली बच्चों ने मनाया होली का त्यौहार

शहर के नौहरी क्षेत्र में संचालित ऋषिकुमल ग्लोबल व द बचपन प्ले स्कूल में संयुक्त रूप से विद्यालय के बच्चों ने होली का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ऋषि पाण्डे ने बच्चों को होली के त्यौहार का महत्व बताया। बच्चों को प्रेम व सद्भाव के साथ किस प्रकार से त्यौहार मनाऐं इसे लेकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे के द्वारा बच्चों को खिलौने, पिचकारी, रंग व गुलाल का वितरण किया गया और उन्हें होली के पावन पर्व को मनाने के बारे में जानकारी दी गई। यहां विद्यालय का स्टाफ भी शामिल रह जिसमें सभी ने मिलकर बच्चों के साथ होली का त्यौहार मनाया। अंत में विद्यालय के सह डायरेक्टर महेश पाण्डे के द्वारा बच्चों को रंग-गुलाल देकर अपने अभिभावकों, परिजनों के साथ प्रेेमपूर्वक होली का त्यौहार मनाने की समझाईश दी।


जानकी सेना संगठन का होली उत्सव कार्यक्रम आज
अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन का होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज 8 मार्च बुधवार को किया जा रहा है। यहां जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जानकी सेना संगठन के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों के लिए भव्य होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय व्ही.आर.भवन, सरर्कुलर रोड़, शिवपुरी पर प्रात: 8 बजे से किया जा रहा है। यहां संगठन के सभी साथी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाईयां देंगें और सभी प्रेम व सद्भाव के साथ मिलकर त्यौहार मनाऐंगें। यहां आने वाले समस्त जानकी सेना संगठन साथियों के लिए ठण्डाई की व्यवस्था एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। जानकी सेना संगठन के होली उत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सभी साथियों से शामिल होने का आह्वान किया गया है।
 

No comments:

Post a Comment