Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, April 26, 2023

भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर आज निकलेगा चल समारोह


शिवपुरी/
कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी द्वारा विशाल चल समारोह आज शाम 5बजे स्थानीय मां राज राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होगा। 

चल समारोह के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव एवम वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुपेंद्र भटनागर ने बताया कि यह चल समारोह आज 27 अप्रैल को सांय 5.00 बजे मां राज राजेश्वरी माता मंदिर से प्रारंभ होगा जो कि अग्रसेन चौक ,अस्पताल चौराहे कोर्ट रोड से माधव चौक होते हुए पुरानी शिवपुरी स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर संपन्न होगा। प्रगट उत्सव के इस कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशेष पूजन हवन के साथ प्रारंभ होगा साथ ही मंदिर  को फूल बंगले से सजावट के चित्रगुप्त भगवान की महाआरती एवं छप्पन भोग लगाया जाएगा।

चल समारोह की के बारे में कायस्थ महासभा की महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती यामिनी भटनागर ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में समाज की महिलाओ एवम बच्चो की विशेष भागीदारी रहेगी तथा सभी महिलाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लाल रंग की साड़ी एवम पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पजामा एवम साफा बांध कर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। 

कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव, महामंत्री विकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल निगम, राजीव श्रीवास्तव, मंत्री आलोक अस्थाना, रामस्वरूप श्रीवास्तव,राकेश भटनागर, एवं युवा इकाई के अध्यक्ष दुष्यंत माथुर,चिराग खरे , करन भटनागर  एवं दिलीप श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव पर आयोजित चल समारोह में सभी समाज बंधुओ से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment