Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, July 9, 2023

प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर जिला कांग्रेस पर बैठक आयोजित



विधानसभा चुनाव लडऩे वालों को दी महती जिम्मेदारी, 21 जुलाई को होगी ग्वालियर में आमसभा


शिवपुरी- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ग्वालियर में होने वाली विशाल आमसभा होने जा रही है, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की आम सभा को भव्य बनाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी रोड शिवपुरी पर बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी की प्रभारी डॉ रश्मि शर्मा पवार मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित श्रीप्रकाश शर्मा एवं जिला संगठन मंत्री शिवपुरी राजकुमार बंसल के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई। 

जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक एवं जिला प्रवक्ता एड. राजकुमार शाक्य ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला कांग्रेस की इस बैठक में राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी की आमसभा को भव्य बनाने के लिए और उसकी तैयारियां करने हेतु शिवपुरी पोहरी, करैरा, कोलारस विधानसभा से विधानसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक प्रत्याशी एवं उक्त चारों विधानसभाओं के ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष को महती जिम्मेदारी दी गई। 

प्रियंका गांधी जी आम सभा के लिए जिला शिवपुरी प्रभारी डॉ रश्मि शर्मा एवं जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ने बारी बारी से चारों विधानसभा क्रमशा प्रातः 11:00 से शिवपुरी विधानसभा 1:00 से पोहरी विधानसभा 3:00 से करेरा विधानसभा एवं 5:00 बजे से कोलारस विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष एवं चारों विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को आम सभा को भव्य बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई  सभी ने हमारी राष्ट्रीय नेता की आम सभा को भव्य बनाने के लिए चारों विधानसभा से हर आमजन को ग्वालियर की आम सभा में ले जाने की जिम्मेदारी ग्रहण की गई और हमारी राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी जी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर प्रण लिया 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैजनाथ सिंह यादव रामकुमार यादव रचना शेर सिंह जाटव अमित शिवहरे हरीश खटीक मोहित अग्रवाल दिनेश वशिष्ठ अशोक सिंह चौहान बासित अली मुन्ना लाल सुमन साबिर खान नरवर हनीफ खान टोनी जिनेश जैन छोटे राजा परमार आलोक शुक्ला नलिन पंडित विजय चौकसे लालू विश्वनाथ रघुवंशी  शिवानी राठौर शशि शर्मा सौरभ सडैया आरिफ खान संजय गुप्ता बाइस राम धाकड़ ललित श्रीवास अशोक शर्मा राजकुमार यादव रामनिवास धाकड़ आफाक अंसारी विशाल वशिष्ठ पुनीत शर्मा लक्ष्ंद्र शर्मा धर्मवीर भारद्वाज विकास सिंह तोमर  दुर्गेश धाकड़ कालीचरण शर्मा राम दुलारे यादव बाबूलाल ओझा ज्योति धाकड़ आशीष भोलू धाकड़  मुकेश उदैया आरिफ खान मानसिंह फौजी प्रदीप लोधी नरेंद्र यादव जितेंद्र कुमार गौतम राम लखन लाली बैदोरिया कैलाश कुशवाहा जितेंद्र बैदोरिया रामकुमार फरेलिया सुनील कुमार भैन्य के पी रावत अमोल रावत नरेंद्र सिंह परमार मुरारी लाल राजकुमार सिंह यादव आजाद बर्मा नंद कुमार यादव परशुराम शर्मा अशोक शर्मा सतीश धाकड़ मोहन अग्रवाल बनवारी इकलोदिय संजय बैरागी वीरेंद्र खटीक विनीता लखन लक्ष्मणदास कोली मीणा जाटव संजय शर्मा दिलावर खान सिद्धार्थ चौहान रितेश जैन रविंद्र कोली पवन यादव आदि उपस्थित रहे


No comments:

Post a Comment