Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 7, 2023

अभिभाषक संघ के सचिव पंकज आहूजा बने कांग्रेस कमेटी में विधि-मानवाधिकार प्रदेश सचिव



शिवपुरी-
जिला अभिभाषक संघ के सचिव और वर्तमान में जिला कांग्रेस के जिला महासचिव पद पर पदस्थ एड. पंकज आहूजा को जिला कांग्रेस कमेटी में विधि-मानवाधिकार प्रदेश सचिव के रूप में मनोनयन किया गया है। इस मनोनय पर स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा एड. पंकज आहूजा का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया और इस स्वागत समारोह में उन्हें सौपें गए दायित्व पर हर्ष की लहर व्यक्त की गई। यहां एड. पंकज आहूजा के द्वारा कांग्रेस कमेटी में विधि-मानवाधिकार प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह अपने इस मनोनयन केा लेकर कांग्रेस पार्टी के लिए पूरे प्राण-प्रण से कार्य करेंगें और विधि सम्मत अनुसार कार्य किए जाऐंगें। 

एड.पंकज आहूजा का यह मनोनयन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पिछोर विधायक के पी सिंह कक्काजू, पूर्व मंत्री राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पंडित श्रीप्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर कांग्रेस लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर, लीगल सेल प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती रश्मि पवार शर्मा एवं शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय चौहान के आदेशानुसार किया गया 

जिसमें एड. पंकज आहूजा को मध्यप्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इसके पश्चात शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शिवपुरी पर यह मनोनयन कार्यक्रम हुआ साथ ही जिला न्यायालय परिसर में जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी द्वारा भी एड. पंकज आहूजा का इस मनोनयन पर स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपने इस स्वागत समारोह के प्रति पंकज आहूजा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment