Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, September 1, 2023

पुराने कांग्रेसियों को किनारा कर कोलारस विधानसभा में बदले राजनैतिक समीकरण



क्षेत्र में बैजनाथ यादव और जितेंद्र जैन गोटू के नामों पर हो रही चर्चा

शिवपुरी/कोलारस। कोलारस विधानसभा में 2 माह पूर्व कांग्रेस पार्टी के पास विधायक उम्मीदवार को लेकर राजकुमार यादव, पवन यादव, मोहन अग्रवाल जैसे नामों पर विचार विमर्श किया जा रहा था किंतु चुनावी बेला नजदीक आते ही कांग्रेस में 2 बाहुबली बड़े चेहरों की एंट्री होने से इन सभी मूल कांग्रेसियों के अरमानों पर पानी फिर गया। भाजपा की रीति नीतियों से पीड़ित होकर जैसे ही 2 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव और जितेंद्र जैन गोटू ने कांग्रेस का हाथ पकड़ा, तो पूरी कोलारस विधानसभा में राजनैतिक समीकरण बदल गए। इन दोनों बाहुबलियों के भाजपा छोडऩे की गूंज से सीएम हाउस और दिल्ली दरबार में भी चिंतन का दौर शुरू हो गया। 

चुंकि जितेंद्र जैन गोटू पूर्व विधायक देवेंद्र जैन के अनुज हैं, इस कारण मुख्यमंत्री के माथे पर भी सिलवट दिखाई देने लगी। वहीं बैजनाथ सिंह यादव शुरू से ही केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष क्रपा पात्रों में शुमार रहे हैं और कोलारस विधानसभा में भी उनका बड़ा जनाधार स्थापित है। इस कारण सिंधिया को भी इस घटनाक्रम पर काफी चिंतन मंथन करना पड़ा होगा। इन दोनों के कांग्रेस में जाने के बाद भाजपा ने अपना बड़ा जनाधार खो दिया है, जिसमें कोई शक नहीं है। 

इन दोनों के कंधों पर अब राधौगढ़ किला भी अपनी सीमाएं लांघने लगा है। अब भाजपा में आधा दर्जन से अधिक दावेदार टिकिट की मांग पर अड़े हुए हैं, जिस कारण भाजपा में अंतर्कलह चरम सीमा पर है। वहीं कांग्रेस को इस प्रकार की चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी का रूख साफ है। कोलारस विधानसभा से उम्मीदवारी को लेकर दोनों पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ यादव और जितेंद्र जैन गोटू के नामों पर ही चर्चा चल रही है।

No comments:

Post a Comment