Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, March 15, 2024

म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी में प्रशिक्षणरत महिला क्रिकेट खिलाड़ी

कंचन परिहार एवं ज्योति का खिलाड़ी कोटे से सेन्ट्रल रेल्वे



मुंबई में हुआ चयन

शिवपुरी- म.प्र. शासन, खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में वर्ष 2021 से संचालित म.प्र राज्य महिला क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षणरत 24 महिला क्रिकेट खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रषिक्षक अरूण कुमार सिंह, के मार्गदर्शन में नियमित रूप से छात्रावास में निवासरत होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अकादमी में प्रशिक्षणरत कई महिला खिलाड़ी अपना अच्छा खेल प्रदर्शन के आधार पर एम.पी. टीम, रणजी ट्राफी, अखिल भारतीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रही है। 

वर्ष 2023-24 में सुश्री कंचन परिहार एवं सुश्री ज्योति गिरी द्वारा बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित अंडर-23 सीनियर प्रतियोगिता में, एन.सी.ए. ओर इंडिया-बी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन के आधार पर उनका चयन सेन्ट्रल रेल्वे मुबई में खिलाड़ी कोटे में हुआ है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के खरे ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासो से प्रदेश ही नहीं देश में प्रथम शासकीय महिला क्रिकेट अकादमी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में संचालित की जा रही है, जिसमें सभी खिलाडिय़ों को उच्च स्तर की खेल सुविधा के साथ-साथ आवास एवं भोजन व्यवस्था नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। 

अकादमी में प्रषिक्षणरत खिलाडियों को अरूण कुमार सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक के द्वारा नियमित रूप से उत्कृष्ठ प्रषिक्षण दिया जा रहा है, जिनकी बदौलत कई खिलाड़ी विगत 03 वर्ष में बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित अंडर-23, अंडर-19, के साथ-साथ एम.पी. टीम में भी चयनित हो रही है। यह पहली बार है जब क्रिकेट अकादमी के 02 खिलाड़ी खेल प्रदर्षन के आधार पर ही खेलों में ही नौकरी पा रही है। अकादमी में प्रषिक्षणरत कंचन परिहार एवं ज्योगि गिरी का चयन सेन्ट्रल रेल्वे मुबई में होने से खेल मंत्री विश्वाश सांरग, संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक, बी.एस. यादव एवं अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अरूण कुमार सिंह के साथ-साथ सभी साथी खिलाडिय़ों, खेल विभाग में पदस्थ सभी कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

No comments:

Post a Comment