नरवर क्रिकेट टूनामेंट के फाइनल मैच में पहुंचे नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्षशिवपुरी। विगत दिवस नरवर के राजा नल दमयंती खेल ग्राउंड में चल रहा क्रिकेट टूनामेंट का फाइनल मैच हुआ जो नरवर और मगरौनी की टीमों बीच खेला गया। टूनामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पोहरी कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह और बासित अली नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष की मौजूदगी रही। बासित अली ने इस मौके पर कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए जनप्रतिनिधियों को विशेष प्रयास करना होंगे। ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन देना होगा। ज्ञात रहे ऐतिहासिक नगरी नरवर में राजा नल दमयंती खेल ग्राउंड में पिछले कई दिनों से चल रहे क्रिकेट टूनामेंट में कई टीमों ने हिस्सा लेकर क्रिकेट खेला और कई टीमों की हार जीत के बाद आज फाइनल मैच खेला गया जिसमें राहुल नगर के जनसेवी बिलाल खान के सहयोग से क्रिकेट खिलाडिय़ों के बीच टूनामेंट कराया जा रहा है।
जिसमें राहुल इलेवन नरवर और मगरौनी की टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ। जीत का सेहरा राहुल इलेवन नरवर क्रिकेट टीम के बंधा। मुख्य अतिथि पोहरी कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ खिलाडयि़ों का हौंसला बढ़ाया, साथ ही विजेता हुई राहुल इलेवन नरवर क्रिकेट टीम को 31हजार रुपए नगद राशि के साथ शील्ड दी गई। हारने वाली मगरौनी की क्रिकेट टीम के खिलाडयि़ों को भी नगद पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा , नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष बासित अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्लूराम कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश फौजी, रुपेश यादव, साबिर खान, कमल कुशवाहा, शंकर लाल रजक, अशोक रावत विधायक प्रतिनिधि, शिवम बाथम विधायक प्रतिनिधि , सुरेंद्र गुर्जर, गोपाल रावत एवं आयोजक विलाल खान उपस्थित रहे और मैच के दौरान अपनी कमेंट्री से क्रिकेट खेल प्रेमियों और उपस्थित अतिथियों का दिल जीतने वाले सलमान पठान की शानदार कमेंट्री रही ।


No comments:
Post a Comment