---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 8, 2026

मेहनत का सम्मान:कन्या उमावि बदरवास में स्कूटी,लैपटॉप प्राप्त करने वाली मेधावी पूर्व छात्राओं को किया सम्मानित


सम्मान पाकर प्रफुल्लित हुईं मेधावी छात्राएं

शिवपुरी/बदरवास-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने और प्रोत्साहन के उद्देश्य से शासकीय कन्या उमावि बदरवास में कक्षा 12वी की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूटी और लैपटॉप हासिल करने वाली पूर्व मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने हेतु भव्य और गरिमामय सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान और शील्ड, प्रमाणपत्र, उपहारपाकर पूर्व छात्राओं के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।

इस अवसर पर शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने अपने  उद्बोधन में कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही आपके सफल होने की असली पहचान हैं। मेधावी पूर्व छात्रा सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान छात्राओं को प्रेरणा देना और पूर्व छात्राओं के मनोवल बढ़ाना और उत्साहवर्धन करना है। बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूटी और लैपटॉप हासिल करना आपकी प्रतिभा और लगन का प्रमाण है। यह उपलब्धि आगे और ऊंचे लक्ष्य तय करने की प्रेरणा देती है। कपिल परिहार ने वर्तमान छात्राओं को मेधावी पूर्व छात्राओं से मेहनत की प्रेरणा लेने की बात कही।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर शिक्षक चंद्रभान श्रीवास्तव, बसंती मिंज, उदय सिंह, डॉ ममता यादव, शशि गुप्ता, राजेश मिश्रा ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में विनीता कुशवाह, मिथलेश मीणा, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीर यादव, निर्मला शर्मा, दलवीर सिंह, हितेंद्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, नावेद अली, दीपिका चतुर्वेदी, बलराम परिहार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

इन मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान,पुरस्कार
गत सत्र में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर स्कूटी और लैपटॉप प्राप्त करने पर मेधावी पूर्व छात्रा सम्मान में सरगम परिहार, खुशी यादव,पूजा धाकड़,सविता धाकड़,भावना जाटव,कमलेश धाकड़,अल्फिया बानो,तुलसी सोलंकी,छाया कुशवाह,रीना पटेलिया,संजना बैरागी,उमा लोधी,पूर्ति धाकड़,आयुषी ओझा,सुरभि धाकड़,वर्षा पटेलिया,ईना पटेलिया,रवीना कुशवाह को माला पहनाकर शील्ड,प्रशस्ति पत्र, और उपहार देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

No comments: