---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 8, 2026

संपूर्णता अभियान 2.0, आकांक्षी ब्लॉक कोलारस और पिछोर में संतृप्ति की तैयारी, केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने लिया जायजा



केंद्रीय प्रभारी अधिकारी बोले- समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा से हासिल होगा हर लक्ष्य

शिवपुरी। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के निदेशक एवं शिवपुरी जिले के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी भानु प्रताप सिंह भदौरिया ने जिले के आकांक्षी ब्लॉकों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका शौचालय का निरिक्षण भी किया। आंगनवाड़ी केंद्र (सेसई सड़क): सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत इंडीकेटर्स की जानकारी ली एवं यहाँ उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप की कार्यप्रणाली देखी और कार्यकर्ता से पूरक पोषण आहार, मापन दक्षता आंगनवाड़ी स्वच्छता, शोचालय एव पेयजल सुविधा, अदि की जानकारी ली।

कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक और एक्शन प्लान पर चर्चा
दौरे की शुरुआत में जिले के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री भदौरिया ने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार चौधरी, सीईओ जिला पंचायत विजय राज के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास ,कृषि और पशुपालन, एनआरएलएम, विभाग के  जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा केंद्र प्रभारी अधिकारी का स्वागत करते हुए सम्पूर्णता अभियान 2.0 एवं आकांक्षी के इंडीकेटर्स की वर्तमान स्तिथि से अवगत करवाते हुए इन विकासखण्डों में किये गये कार्यों के बारे ने विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित 6 प्रमुख संकेतकों (6 एबीपी हेतु) की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री भदौरिया ने विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को एक मिशन मोड में लिया जाए ताकि समय सीमा (14 अप्रैल 2026) के भीतर सभी मानकों पर संतृप्ति प्राप्त कर जिला अग्रणी रहे । उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य निर्धारित समय सीमा (28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026) के भीतर स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा और कृषि से जुड़े 6 प्रमुख संकेतकों में पूर्ण सैचुरेशन (पूर्णता) प्राप्त करना है।

No comments: