---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 8, 2026

कोलारस विधायक महेन्द्र यादव ने किया पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन



अंचल भर से आए पत्रकारसाथियों के साथ बांटे विधायक महेन्द्र यादव ने अपने अनुभव, किया सभी का स्वागत सम्मान

शिवपुरी- कोलारस विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामसिंह यादव के सुपुत्र वर्तमान में कोलारस विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेन्द्र यादव के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने गृह निवास खतौरा में अंचल भर के लिए पत्रकारों के लिए पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी पत्रकारों का विधायक महेन्द्र यादव के द्वारा माल्यार्पण करते हुए शॉल-श्रीफल, पेन-डायरी एवं मिष्ठान भेंट करते हुए स्वागत सम्मान किया गया।

इस दौरान विधायम महेन्द्र यादव ने अपने पूज्य पिता के स्वप्नों और उनके बताए मार्गपर अपने राजनीतिक अनुभव भी पत्रकारों के साथ बांटे और कहा कि लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकारों के लिए उनके पिता सदैव अग्रणीय रहते थे और इसी परपंरा का निर्वाह करते हुए पत्रकारों से वर्ष में एक बार सौजन्य भेंट और मिलन-भाव बना रहे इसी उद्देश्य से पत्रकार मिलन समारोह का आयेाजन किया जाता है, चूंकि गत वर्ष इसी खतौरा स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में जहां भगवान श्रीराधा-कृष्ण मंदिर का भूमिपूजन किया गया था उसी स्थान पर इस वर्ष आराध्य देव श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापना के साथ मंदिर प्रांगण में प्राण-प्रतिष्ठा भी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न की गई और प्रसाद स्वरूप पत्रकारों के लिए स्नेहभोज कराया गया। 

इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, अनुपम शुक्ला, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, कोलारस क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हरीश भार्गव, विपिन शुक्ला मामा, मेहताब सिंह तोमर, मुकेश जैन मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में शिवपुरी जिले की पत्रकार साथी सेमुअलदास, परवेज खान, दशरथ परिहार, रिंकू जैन, लोकेन्द्र सेंगर, नरवर से देवेन्द्र शर्मा, अजयराज सक्सेना, भूपेन्द्र शर्मा विकल, राजू शर्मा, लालू शर्मा, मणिका शर्मा, सुश्री शुभ्रा शर्मा, शालू गोस्वामी, बालकृष्ण शर्मा बॉबी, लुकवासा से मुकेश रघुवंशी, किरण शर्मा, मनीष बंसल, कोलारस से राहुल शर्मा, विशोक व्यास, शील कुमार यादव, अशोक चौबे, रोहित बैरागी सहित बड़ी संख्या में शिवपुरी जिले के पिछोर, खनियाधाना, कोलारस, लुकवासा, बदरवास आदि स्थानों से पत्रकार साथी इस समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव ने अपने वक्तव्य में स्वर्गीय.रामसिंह यादव दादा को याद करते हुए बताया कि कैसे वह छोटे से स्तर पर बोरी बिछाकर अनाज खरीदने थे और उन्होंने अपना व्यापार और खेती से इतना बड़ा कारोबार खड़ा किया और उसी रास्ते पर उनके पुत्र विधायक महेंद्र सिंह यादव निरंतर चले आ रहे हैं, संस्कार सेवा से भरपूर इस परिवार की जनता सेवा भाव और धार्मिक कार्यों में हमेशा व्यस्त है। मंच का संचालन पत्रकार राजू ग्वाल ने किया। समारोह में सभी पत्रकार साथियों को विधायक महेंद्र यादव के द्वारा माल्यार्पण करते हुए शॉल एवं सभी को उपहार में कलम और नव वर्ष की डायरी प्रदान करते हुए सम्मानित किया। सभी पत्रकार साथियों ने विधायक महेंद्र यादव के द्वारा इस पत्रकार मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित करने पर आभार प्रकट किया।

No comments: