---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 8, 2026

रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन शिवपुरी के लिये कार्यक्रम स्थल पर संधारण कार्य शुरू



मध्यप्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब का होगा 8 दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर

शिवपुरी। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के तत्वाधान में आगामी 17 से 24 मार्च तक मेगा स्वास्थ्य शिविर जिला मुख्यालय स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडीकल कॉलेज शिवपुरी में आयोजित हो रहा है। इस दौरान लगातार 8 दिनों तक चलने वाले इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में देशभर के 200 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया है जिनके द्वारा आधुनिक पद्वति से संबंधित रोगियों के रोग का नि:शु़ल्क उपचार किया जाएगा। इस विशाल आयोजन को लेकर मेडीकल कॉलेज में कार्यक्रम स्थल को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने हेतु संधारण कार्य की शुरूआत की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र चौघरी, रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, डीन मेडीकल कॉलेज डीन डॉ.परमहंस, मेडीकल कैम्प कॉर्डिनेटर इंजी.पवन जैन (पीएस), हरवीर सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, कैट के जिला महामंत्री सौरभ सांखला, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. पंकज एवं अन्य मेडीकल कॉलेज, रोटरी क्लब, जिला प्रशासन के अधिकारीगण की उपस्थिति में मेडीकल कॉलेज परिसर में नगर निगम की मशीनरी ने कार्यस्थल को संधारण करना प्रारंभ किया। उल्लेखनीय है कि रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के सचिव प्रदीप पाराशर सभी सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य प्रमुख एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक करके कार्य को गति प्रदान कर रहे है और 25 दिसंबर से ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों की श्रंखला जारी है जिसमें रोटरी क्लब के प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्टा के साथ कार्य कर रहे है।

No comments: