सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शनशिवपुरी/पिछोर-जिले के पिछोर नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल ने अपने गौरवमयी 15 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया। बीती 1 और 2 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विशिष्ट अतिथियों में आईएएस आलोक सिंह, एसडीओपी प्रशांत शर्मा, नपाध्यक्ष श्रीमती कविता पाठक, सीएमओ आनंद शर्मा, महेंद्र चौधरी, पत्रकार बंधु, विद्यालय के डायरेक्टर आशीष चौधरी एवं मनीष गुप्ता उपस्थित रहे।
स्कूल के फाउंडर गणेशी लाल बडेरिया और स्कूल के प्रिंसिपल कमलकांत खरे ने सभी अभिभावकों का उद्बोधन देकर स्वागत किया। डायरेक्टर आशीष चौधरी और मनीष गुप्ता ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर लोक नृत्य और समसामयिक विषयों पर आधारित नाटकों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गई। प्रस्तुतियों ने उपस्थित हजारों पालकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री हनुमान चालीसा एवं रामायण पर बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। साथ ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बच्चों ने मलखंब प्रदर्शन दिखाया।
396 बच्चों से शुरू हुआ सफर, आज 1500 तक पहुंचा
विद्यालय के डायरेक्टर आशीष चौधरी ने अपने स्वर्गीय पिता को याद करते हुए भावुक संबोधन दिया। उन्होंने विद्यालय की विकास यात्रा साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2011 में हमने मात्र 396 बच्चों के साथ इस विद्यालय की नींव रखी थी। वही डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने बताया कि आज पालकों के अटूट विश्वास और स्टाफ की मेहनत का परिणाम है कि विद्यालय में लगभग 1500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment