---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 3, 2026

जिला स्तरीय ओलंपियाड में बदरवास ने बाजी मारी


परीक्षा सत्र 2025- 26 राउंड 2 के घोषित परिणामों में बदरवास अब्बल रहा

शिवपुरी-बीआरसीसी बदरवास अंगद सिंह तोमर ने बताया कि राउंड -2 का परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र घोषित कर दिया है। घोषित परीक्षा परिणाम बदरवास प्रथम स्थान पर जिले में चयनित 32 छात्र-छात्राओं में से 13 छात्र बदरवास विकासखंड के रहे। इस प्रकार शिवपुरी जिले से कुल 32 प्रतिभागी जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता राउंड 2 की परीक्षा में चयनित हुए हैं।

बदरवास ब्लॉक से सर्वाधिक 13 प्रतिभागी चयनित हुए हैं, बदरवास ब्लॉक के बीआरसी ब दरवास ब्लॉक के छात्र-छात्रा व उनके मार्गदर्शी शिक्षक अभिभावक गण एवं अन्य विकासखंड से चयनित सभी छात्र-छात्रा उनके मार्गदर्शी शिक्षक व उनके पालक अभिभावक गण को बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं। चयनित सभी छात्र-छात्रा व उनके मार्गदर्शी शिक्षकों का जिला स्तर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन 1 से 20 फरवरी के बीच आयोजित किया जावेगा। राउंड-2 की परीक्षा में बदरवास विकासखंड की 572 बच्चों ने परीक्षा दी थी।

इस दौरान उपस्थिति के मामले में भी बदरवास प्रथम स्थान पर रहा था। पिछली साल भी सबसे अधिक छात्र बदरवास ब्लॉक के थे। विगत सत्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 07 बच्चे चयनित हुए जिसमें 04 बदरवास विकासखंड के थे। बीते 3 वर्षों से  विकासखंड ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। शानदार कर के लिए बीआरसी अंगद सिंह तोमर द्वारा सभी संस्था शिक्षकों को बधाई दी है। जिनके बच्चे चयनित हुए है। सभी शिक्षक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अभी से तैयारी करना सुनिश्चित करें। जिससे कि बच्चे प्रदेश के पटल पर अपना नाम रोशन कर सके।

No comments: