---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 3, 2026

गर्व महसूस होता है, जब अपनो का यह सम्मान होता है : संयुक्त संचालक शर्मा


मंडी निरीक्षक बनमाली मिस्त्री 30 वर्ष की सेवा उपरांत हुए सेवानिवृत

शिवपुरी- कृषि उपज मंडी समिति करैरा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक वनमाली प्रसाद मिस्त्री 30 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत हुए उनके सेवा निवृत्त समारोह में विशेष रूप से ग्वालियर चंबल संभाग की मंडी बोर्ड की संयुक्त संचालक एवं अपर कलेक्टर डीके शर्मा उपस्थित रहे जिन्होंने इस विदाई समारोह देखकर कहा कि गर्व महसूस होता है जब अपनों का यह सम्मान होता है, उन्होंने बनवारी के साथ मिस्त्री के बारे में कहा कि आपकी काम यहां फलीभूत हो रहे हैं जो आज इतने महत्वपूर्ण लोग आपका सम्मान कर रहे है। इस दौरान कृषि उपज मंडी समिति सचिव विजय मीणा, मंडी निरीक्षक विनोद गुप्ता सहित समस्त स्टाफ ने विदाई समारोह में करैरा व्यापार संघ ने भी स्मृति चिन्ह शॉल श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में करैरा के साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव ने एक विदाई गीत सुनकर सभी को भावुक कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख साहित्यकार प्रमोद भारती ने भी अपना वक्तव्य सुनाया।

No comments: