03 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 150 लीटर जप्त कर आरोपी को किया गिफ्तारशिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बैराढ़ सुरेश शर्मा को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि एक युवक सुल्तान बंजारा निवासी टपरा मोहल्ला के द्वारा अपने घर के आंगन में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बनाकर बेचने के लिये रखा हुया है।
मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान सुल्तान बंजारा के घर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भाग गया एवं एक व्यक्ति को पकड लिया जो सुल्तान पुत्र गुलाब सिंह बंजारा उम्र 35 साल निवासी खतौरा हाल टपरा मोहल्ला बैराड मिला। आरोपी के आंगन से 03 नीले रंग की प्लास्टिक की कट्टियाँ करीब 50-50 लीटर क्षमता की हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब से भरी मिली एवं शराब बनाने की सामग्री एल्युमीनियम की 02 ढेकची, 01 भगोना व तीन खाली कट्टी मिली। कुल 150 लीटर शराब एवं शराब बनाने के सामग्री को मौके पर जप्त किया गया एवं आरोपी सुल्तान बंजारा को गिरफ्तार कर पूँछताछ की गई तो उसके द्वारा दरबार बंजारा के साथ मिलकर शऱाब बनाकर कर बेचने के लिये रखना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी सुल्तान बंजारा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराढ़ सुरेश शर्मा, उनि धर्मेन्द्र शिवहरे, प्रआर दुर्गाचरण शर्मा, प्रआर हरिओम जाटव, आर संदीप राठौर,गिर्राज त्यागी, शोभाराम, अतरसिंह, मनोज धाकड शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment