पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित, बताई अपनी समस्याएं और किए विचार प्रकटशिवपुरी-दूसरों को बदलने की कोशिश अक्सर टकराव पैदा करती है, लेकिन उन्हें समर्थ बनाने की शुभ भावना जीवन में शांति लाती है। जब हम किसी की कमियों पर ध्यान देने की बजाय उनकी आत्मिक शक्ति को पहचानते हैं तब हमारा व्यवहार स्वत सहयोगी बन जाता है। आज संघे शक्ति कलयुगे संगठन में ही शक्ति है। हम सब मिलकर,एक होकर काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी, सैनिक कभी राष्ट्र सेवा से रिटायर नहीं होता है। यह बात इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कही। मनपुरा (पिछोर) के तहसील अध्यक्ष हवलदार राम प्रकाश केवट के रिटायरमेंट के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिवपुरी जिले के पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया था। वहां एक बैठक भी हुई। जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं और विचार प्रकट किए। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने पिछोर की समस्याओं के बारे में बताया कि मनपुरा के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। नर्स और टेक्नीशियन भी नहीं है, पुलिस चौकी का उद्घाटन कलेक्टर और एसपी के द्वारा किया गया था लेकिन आज तक कोई सिपाही की पोस्टिंग नहीं हुई। शिवपुरी में सीएसडी, ईसीएचएस और सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, पिछोर तहसील अध्यक्ष श्री राम प्रकाश केवट, करेरा तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर,वेटरन मोहन सिंह राजपूत, वेटरन हरिओम सेन, वेटरन मानसिंह फौजी, करेरा उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र जोशी, वेटरन धर्मेंद्र सैन, वेटरन जितेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment