---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 2, 2026

परशुराम बोर्ड का अभिनंदन समारोह में किया 51 विभूतियों का सम्मान


शिवपुरी।
मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड जिला ईकाई शिवपुरी  द्वारा बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम शिवपुरी के परशुराम सभागार में रविवार को 51 वरिष्ठ विप्र विभुतियों व 11 ब्राह्मण महिला समाज सेवायों एवं 10 वर्तमान में सेवानिवृत हुए शिक्षक, कर्मचारियों का अंगवस्त्र, श्रीफल भेंट कर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया।

      सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर दिलीप समाधिया परशुराम कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कुलदीप कांत शर्मा परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी ग्वालियर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दिवाकर मुडौतिया ग्वालियर, प्रमोद त्रिपाठी ग्वालियर, आकाश शास्त्री, ग्वालियर थे ।सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सबसे पहले कुमारी तनवी शर्मा ने गणेश वंदना गीत प्रस्तुत किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के अतिथियों का डॉक्टर एस, के, पुराणिक नेत्र रोग विशेषज्ञ,पंडित विद्याधर शुक्ला पूर्व उपसंचालक कृषि, डॉक्टर योगेंद्र शुक्ला सेवा निवृत्ति तहसीलदार, ललित दीक्षित, परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला शिवपुरी प्रभारी पंडित एस एन उपाध्याय आदि ने पुष्पहार, श्रीफल, शॉल अभिनंदन पत्र, भेंट कर स्वागत किया।

स्वागत भाषण पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने दिया तथा कार्यक्रम की प्रस्तावना पर पंडित विशंभर दयाल दीक्षित ने अपना विचार रखा। सम्मान समारोह में ब्राह्मण समाज शिवपुरी के माधव शरण दुबे, भानु सिंह शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, हरि बल्लभ शर्मा, हीरालाल शर्मा, केदार समाधिया, मुकेश गौड़ कोलारस बाबूलाल पांडे ,प्रेम प्रकाश वरूआ, कुंदन लाल पाराशर, कैलाश नारायण मुद्गल, वासुदेव भार्गव आदि एवं समाजसेवी महिलाओं में प्रमुख रूप से श्रीमती उमा उपाध्याय, आकांक्षा गौड़ सुषमा नागर्च राधा शर्मा ,उषा भार्गव,सलज शर्मा आदि थी। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल ने किया एवं अंत में आभार हरगोविंद शर्मा ने व्यक्त किया।

No comments: