शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा जिले में फरार गिरफ्तारी वारंटी, स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. अनुभाग कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक:- 11.05.2026 को दौराने कोम्बिंग गस्त माननीय न्यायालय शिवपुरी के प्र.क्र. 720/18 एवं माननीय न्यायालय कोलारस के प्र.क्र. एससीएनआईए 72/2023 के स्थाई वारंटी खुमान पुत्र स्व. पीतम यादव उम्र 47 साल निवासी ग्राम तोर (कुदौनिया) थाना तेन्दुआ जिला शिवपुरी की तलाश हेतु उसके निवास स्थान ग्राम तोर (कुदौनिया) जाकर दविश दी गई वारंटी अपने निवास स्थान पर उपस्थित मिला वारंटी दो वारंटो मे फरार चल रहा था वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, सउनि. जितेन्द्र सिंह जाट, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर.सौरभ पचौरी,आर.मनीष निगम की विशेष भूमिका रही।
थाना बदरवास पुलिस द्वारा हत्या के अपराध मेें कार्यवाही
हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया
शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे कार्यभार ग्रहण करते ही सभी थाना प्रभारियो को गम्भीर अपराधो मे तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।
बीती 8 मई 2026 को पप्पू आदिवासी पुत्र महाराज सिहं आदिवासी उम्र 40 साल निवासी ग्राम गरगटू थाना बदरवास की पूर्व के मजदूरी के रूपये के लेनदेन पर से हत्या कर फरार हुये आरोपी की लगातार उसके सम्पर्क वाले स्थानों पर तलाश की जा रही थी। इसी तारतम्य में प्रभारी थाना बदरवास उप निरीक्षक शिखा तिवारी को सूचना मिली की आरोपी ग्राम मोहना के आस पास छिपा हुआ है। सूचना पर प्रभारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिखा तिवारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना बदरवास से पुलिस टीम गठित की जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में बाल अपचारी को उसके बुआ के घर ग्राम ठकुरपुरा थाना कोतवाली से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं। इस कार्यवाही में प्रभारी थाना बदरवास इन्चार्ज उनि शिखा तिवारी, सउनि.गोपाल बाबू, सउनि. राकेश शिवहरे, सउनि.रघुवीर सिहं, प्रआर. अनिल सेंगर आर, संदीप राठौड, आर. थानसिंह, आर. दीनू रघुवंशी एवं थाना कोतवाली शिवपुरी के प्रआर भगवत चतुर्वेदी, आर सोमवीर की विशेष भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment