---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 12, 2026

18वीं बटालियन में पदस्थ कमाण्डेट आलोक कुमार हुए पदोन्नत, बने डीआईजी


शिवपुरी-
जिला मुख्यालय के एबी रोड़ स्थित 18वीं बटालियन पर सेनानी (कमाण्डेट) के रूप में पदस्थ आलोक कुमार सिंह को पदोन्नति कर उप महानिरीक्षक बनाया गया है, आलोक कुमार सिंह 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो कि पिछले लंबे समय से 18वीं बटालियन पर सेनानी के रूप में सदस्य है, हाल ही में जारी हुए आदेश में उन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पर पदोन्नति मिली है, वर्तमान में उन्हें पदोन्नति के साथ 18वीं बटालियन पर ही कार्यभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जल्दी उन्हें किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी मिलेगी। श्री सिंह को मिली पदोन्नति पर उन्हें उनके शुभचिंतकों के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यहां आपको बता दें कि आलोक कुमार सिंह ने शिवपुरी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर एक लंबा और सफल कार्यकाल पूरा किया था बे निवाड़ी श्योपुर जिले में भी बतौर पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। इसके साथ ही मणिपुर प्रदेश में भी हुए उपद्रव और तनाव के हालातों को लेकर जांच अधिकारी के रूप में भी श्री कुमार कुछ समय के लिए मणिपुर भी सेवाऐं प्रदान करने गए थे।

No comments: