---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 12, 2026

मध्यप्रदेश स्टेट बार में शामिल होने प्रत्याशी एड.पंकज आहूजा के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया बढ़-चढ़कर मतदान


845 अधिवक्ताओं में से 552 मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग

शिवपुरी- निश्चित रूप से शिवपुरी जिले के लिए मध्यप्रदेश बार एसेासिएशन में स्थान मिलना सुनिश्चित है और इसके लिए बार एसोसिएशन के लिए आयोजित 12 मई के मतदान की चुनावी प्रक्रिया में मतदाता अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यहां 845 मतदाताओं में से 552 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर एड.पंकज आहूजा को अपना समर्थन प्रदान करते हुए मतदान किया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित मतदान प्रक्रिया में सुबह से ही अधिवक्ताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिए न्यायालय परिसर पहुंचे और यहां शिवपुरी से मप्र बार एसोसिएशन में प्रतिनिधित्व के लिए सदस्य के रूप में चुनाव लड़ रहे एड.पंकज आहूजा को अपना समर्थन दिया और अधिक से अधिक संख्या में मतदान किया। इस मतदान पर सभी अधिवक्ताओं के प्रति एड.पंकज आहूजा ने सभी के प्रति आभार जताया  और विश्वास दिलाया कि निश्चित रूप से आने वाला फैसला शिवपुरी जिले के लिए भी ऐतिहासिक होगा, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अन्य दावेदारों को लेकर भी मोबाईल पर चर्चाऐं की और मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते रहे। बता दें कि शिवपुरी जिले से एक मात्र अधिवक्ता के रूप में एड.पंकज आहूजा स्टेट बार काउंसिल के लिए प्रबल दावेदार है और उन्हेांनेे विश्वास जताया है कि सभी अभिभाषक साथियों का स्नेह-सहयोग उन्हें शिवपुरी का प्रतिनिधित्व मप्र बार एसोसिएशन में मिलने के लिए मतदान प्रक्रिया के रूप में प्राप्त हुआ है।

No comments: