---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 12, 2026

नव विवाहित वर-वधुओ को मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह ने दिया आर्शीवाद व बांटे उपहार


राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

शिवपुरी- शहर के गांधी पार्क मैदान में अपने नव-गृहस्थ जीवन की शुरूआत करने वाले राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन के बैनर तले आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के सभी वर-वधुओं को आर्शीवाद देने के लिए फिजीकल भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह के द्वारा सहभागिता प्रदान की गई और वर-वधुओं को उपहार भी भेंट किए। यहां मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह का स्वागत विवाह सम्मेलन आयोजन संगठन के पंकज सेन व अन्य युवाओं के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान विनोद सेन केस शिल्पी जयकरण सेन राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भी शामिल हुए जिन्होंने भी  राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन के इस भव्य विवाह सम्मेलन को सराहा और संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिशन सेन के कार्यों की प्रशंसा की जिनके द्वारा समाज के आधा दर्जन से अधिक वर-वधुओं को शामिल कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाया गया। इस अवसर पर  अशोक सेन रातोंरवाले सम्मेलन अध्यक्ष मौजूद रहे, साथ ही बड़ी संख्या में सर्वसेन समाज के समाज बन्धुओं ने भी अपनी सहभागिता प्रदान कर नव वर-वधुओं को आर्शीवाद प्रदान कर उपहार भेंट किए। इस आयोजन को सफल बनाने में सम्मेलन के कार्यकर्ता कैलाश मेहत, निरपत सेन सुरेश खेड़ी वाले, रमेश सेन, गोलू सेन, महेश राई, पंकज सेन, पवन, गणपत सेन, गयासी सेन, सेवक बाबूजी, राकेश, लखन, रघुवीर सेन, घनश्याम कुलवारा, हरिप्रसाद, सीता सेन, मास्टर गिर्राज व गोरी सेन का सहयोग रहा।

No comments: