---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 12, 2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने भाजपा नेता जौली मंगल के छोटे भाई के निधन पर जताया शोक


शिवपुरी
-भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को ग्वालियर से चलकर शिवपुरी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी जौली मंगल के छोटे भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश मंगल जी के निधन पर आज उनके निवास स्थान सराफा बाजार शिवपुरी पहुंचकर सर्व प्रथम स्वर्गीय श्री मंगल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारजनों एवं निवास पर मौजूद श्री जौली मंगल जी से भेंट कर अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन,  डॉक्टर अजय खेमरिया मध्यप्रदेश आयुक्त दिव्यांगजन, शिवपुरी पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक गुना राजेंद्र सिंह सलूजा, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन ग्वालियर, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट विकास जैन नखराली, भाजपा जिला शिवपुरी पूर्व महामंत्री गण सोनू बिरथरे, सोनू खटीक, राजकुमार खटीक, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा पूर्व पार्षद रिंकू परमार, कप्तान सेंसारी, महेंद्र सेंगर, राजेश दुबे,अर्पित भार्गव मोनू कसना कंसाना सहित अन्य समाज सेवी संगठनों के पदाधिकारी गण मौजूद थे।

No comments: