---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 12, 2026

शिवपुरी के छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब के सचिव राहुल नरवरिया हुए सम्मानित


राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय अनिकेत वरुण की स्मृति में आयोजित हुआ पांचवा अवार्ड सम्मान समारोह

शिवपुरी-ग्वालियर के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय अनिकेत वरुण की स्मृति में पांचवा अवार्ड  सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल (प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा) थे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खाडेकर रहे। वही एनआरसी क्लब के सचिव दिलशाद खान, देवेंद्र बाथम, रईस कुरैशी ,दीपक बाथम मौजूद रहे। इसी क्रम में राहुल नरवरिया जो कि शिवपुरी के स्थानीय पोलो ग्राउंड पर हॉकी का अभ्यास कराते आ रहे हैं और कई वर्षों से राज्य स्तरीय टूर्नामेंट भी शिवपुरी मे कराते आ रहे हैं। उन्हें छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब के सचिव के रूप में कार्यक्रम में सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान के मिलने पर राहुल नरवरिया को बधाई देने वालों में जिला खेल अधिकारी डॉक्टर के के खरे, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष एडवोकेट साहब सिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष संजीव पांडे, क्लब उपाध्यक्ष मंजू शिवहरे, गिरीश मिश्रा (मामा), वकार अहमद (रिटायर शिक्षक),फीडर सेंटर कोच श्रीमती गीता लखेरा, खेलो एमपी कोच शैलेंद्र बुंदेला, उबेर आदिल, सीनियर हॉकी खिलाडिय़ों आदि शामिल है।

No comments: