---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 12, 2026

मेडीकल कॉलेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्र्रीय नर्सिंग दिवस


शिवपुरी-
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ के साथ बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। नर्सिंग स्टाफ द्वारा इस अवसर पर संगीत, कलाकृति, नाट्य की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता डॉ डी. परमहंस द्वारा नर्सिंग स्टाफ के मरीजों के प्रति समर्पण, सेवा भावना एवं कठिन परिस्थितियों में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई तथा नर्सिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार अहिरवार द्वारा भी समस्त नर्सोंज को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए नर्सिंग स्टाफ के अथक परिश्रम और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ अंनत राखोंडे एवं समस्त विभाग के विभागाध्यक्षो के उद्वोधनो में कहा कि नर्सिंग स्टाफ हमेशा स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है तथा मरीजों की देखभाल में दिन-रात तत्पर रहती हैं और समाज के लिए एक प्रेरणा हैं।
इस अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के आयोजन करने का उद्देश्य नर्सों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना एवं उनके मनोबल को बढ़ाना तथा नर्सेज के उज्जवल भविष्य की कामना करना था। इस कार्यक्रम का संचालन प्रभारी मेट्रन श्रीमती अंजू लता राय एवं सीनियर नर्सिंग स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय प्रबंधन से डॉक्टर उर्वशी मारवाह डिप्टी रजिस्ट्रार  हॉस्पिटल मैनेजर डॉ विकास त्यागी एवं  डॉ शुभांगी एवं  विभाग के विभागाध्यक्षो एवं वरिष्ठ चिकित्सक के साथ समस्त नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments: