शिवपुरी-वीर बलिदानी महाराणा प्रताप की जयंती उपलक्ष्य में नगर परिषद मगरौनी द्वारा स्थानीय कटरा बाजार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया,जिसमें देश भर के प्रख्यात कवियों ने कविता पाठ किया, कवि सम्मेलन देर रात तक चला जिसने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। सर्वप्रथम जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश खटीक,नगर पंचायत मगरौनी के उपाध्यक्ष जड़ेल गुर्जर, व नगर पंचायत मगरौनी के सी एम ओ सुरेश गुप्ता व उपस्थित कवियों ने वीर बलिदानी महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत आयोजन को प्रारंभ किया। तत्पश्चात पहले कवि के रूप में करेरा के सौरभ सरस ने चेतक की टापो को फिर से याद करे,राणा प्रताप परिपाटी को आबाद करे,गीत सुना भव्य शुभारंभ किया।ग्वालियर से आए विपिन साहिल ने रण में जाकर लहू ही जिसका खौल रहा हु,में चंबल का पानी बोल रहा हु,से सभी को रोमांचित किया।दिल्ली से आई श्रृंगार रस की कवयित्री मनीषा गिरी ने फिर से एक यही फरियाद करती हु, दिल खोल कर आज में बात करती हु,सुनाई, फालना राजस्थान से आई फिल्मी गीतकार डॉ कविता किरण जब हो जाता है डाली के प्रति आदर कम, गांव गली और नगर-नगर में तब खुलते है वृद्धाश्रम, सुना सभी को भाव विहल कर दिया। हास्य के कवि देवास से आए कुलदीप रंगीला ने हास्य कविताओं से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इंदौर से आए वीर रस कवि मुकेश मोलवा ने अथक परिश्रम त्याग, समर्पण सेवा से जिसने काम किया, में वही देश की गौरव गाथा संघ शतादी वर्ष बोल रहा हु, प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन को ऊंचाइयां प्रदान की, सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन ओज कवि आशुतोष ओज ने किया जिन्होंने अपनी कविता देश की स्वतंत्रता में स्वयं का किया था, दान,उन बलिदानियों को कौन भूल पाएगा, राणा प्रताप के शौर्य को बच्चा बच्चा गाएगा, सुनाकर सभी को आनंद प्रदान किया। मगरौनी क्षेत्र में पहली बार हुए कवि सम्मेलन में देर रात तक श्रोताओं ने कविताओं का आनंद लिया व हर वर्ष इस आयोजन को आयोजित करने की मांग भी रखी। नगर पंचायत मगरौनी के इस आयोजन की सभी ने प्रशंसा की।

No comments:
Post a Comment