जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा यह लोकतांत्रिक परंपरा के लिए ठीक नहीं, भाजपा की दमनकारी नीति का परिणामशिवपुरी -मध्यप्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन राज्यसभा के लिए रिटर्निग ऑफिसर के द्वारा खारिज कर दिया गया। इस घटना से आहत होकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश भर में भाजपा सरकार की मनमानी और दमनकारी नीति के विरोध में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय शिवपुरी पर जिला कांग्रेस कार्यालय गुना बाईपास पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म खारिज होने के विरोध में एक दिवसीय उपवास एवं धरना प्रदर्शन किया गया।
यहाँ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा के लिए यह ठीक नहीं है, कि महज एक नोटिस के कारण राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन खारिज करना रिटर्निंग ऑफिसर की मनमानी और भाजपा की दमनकारी नीति का परिणाम है। यहां उन्होंने कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन खारिज होने पर न केवल खेद प्रकट किया बल्कि इसे सत्ता धारी भाजपा सरकार की मनमानी करार दिया जिसके चलते अब जो भी चुनाव होंगे उसमें रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका एक तरह से देखा जाए तो भाजपा के एजेंट के रूप में ही होगी, क्योंकि कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का एक मामले में नाम शामिल था और उस पर कोई भी आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं था, बाबजूद इसके बिना किसी जांच पड़ताल के ही राज्यसभा नामांकन फार्म निरस्त करने का जो घृणित कार्य भाजपा सरकार ने किया है उसका जवाब आने वाले समय में मध्यप्रदेश की जनता स्वयं देगी।
जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के तत्वाधान में हो रहे इस उपवास एवं धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित श्री प्रकाश शर्मा, एपीएस चौहान, जगमोहन सिंह सेंगर, संजय चतुर्वेदी, एडवोकेट साहब सिंह कुशवाह, राजू गुर्जर, नलिन पंडित, नरेंद्र मिश्रा, महिला नेत्री श्रीमती शशि शर्मा, अनिल शर्मा उत्साही, दिनेश वशिष्ठ, पार्षद संजय गुप्ता पप्पू, नरेंद्र डिघर्रा, पुनीत शर्मा, समीर ख़ान,सत्यम सिंह चौहान, गोलू सखलेचा शहर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment