---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 9, 2026

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सायबर सेल ने सायबर फ्रास से बचाई 5 लाख 46 हजार रूपये की राशि


शिवपुरी-
बीती 3 नवम्बर को शिकायतकर्ता प्रवीण वर्मा पुत्र गजाधर प्रसाद वर्मा, निवासी पोहरी शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शिवपुरी में शिकायती आवेदन देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी कर मेरे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते से 546316/- रूपये फ्रॉड कर लिये हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में घटित हो रहे सायबर क्राइम के संबंध में प्रभावी कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन मे सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी सायबर सेल टीम द्वारा 06.03.2026 को शिकायतकर्ता प्रवीण वर्मा पुत्र श्री गजाधर प्रसाद वर्मा, निवासी पोहरी जिला शिवपुरी द्वारा पुलिस के शिकायती आवेदन  पर से तुरंत विधिक कार्यवाही कर फरियादी के बैंक ऑफ महाराष्ट्र से फ्रॉड कर निकाली गई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। 

उक्त राशी एसव्हीसी कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, आईडीएफसी एवं येस बैंक के खातों में स्थांतरित होना पाया गया। तत्पश्चात फ्रॉड राशी 546316/- रूपये को होल्ड कराया गया। बाद कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई राशी को फरियादी को वापस कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी आकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। इस कार्य में सेल प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट,, कार्य.प्र.आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आर. आलोक व्यास, आर. भूपेन्द्र यादव की महती भूमिका रही। 

No comments: