शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। करैरा में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसडीएम करैरा अनुपम शर्मा एवं तहसीलदार ललित शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में की गई। करैरा में लोकसेवा केंद्र के सामने टीला रोड पर अवैध रूप से खड़ी रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जब्त किया। कार्यवाही के बाद सभी जब्त वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए करैरा थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

No comments:
Post a Comment