जिले को मिलेगी 2500 करोड़ रूपये के निवेश के उद्योग की सौगात
शिवपुरी-प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी जिले का भ्रमण प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित शिवपुरी भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह प्रस्तावित कार्यक्रम 5 जुलाई को आयोजित होगा, जिसमें शिवपुरी जिले को 2500 करोड़ के निवेश की डिफेंस फैक्ट्री की सौगात मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आए और उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। यह भव्य कार्यक्रम पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की जाए। सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें और जिले में एक सफल आयोजन संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए पूरी योजना बनाकर काम किया जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही और जिले के आमजन मौजूद रहेंगे। इसलिए रूट चार्ट तैयार किए जाएं और पार्किंग व्यवस्था बेहतर रहे ताकि कोई अव्यवस्था न हो, क्योंकि जिले में यह एक बड़ा आयोजन है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधिगण समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करें। बैठक में विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कोलारस भरत सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, हरवीर रघुवंशी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मूले सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment