भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चमत्कारों से भरी भावुक फिल्म को देकखर दर्शकों ने सराहाशिवपुरी-हम सभी मानव समुदाय के लिए परमपूज्य राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चमत्कारों से भरी भावुक कर देने वाली व समाज में सकारात्मक सोच को भर देने वाली युवाओं के लिए खास प्रेरणा दायी सुपरहिट फिल्म जय माहिष्मती इन दिनों धूम मचाये हुए है।
इसी तारतम्य में यह सवा दो घंटे की सुपरहिट फिल्म गत दिवस संडे 28 जून को शाम 6 से 9 के शो को शिवपुरी में शिवमन्दिर सिनेमा कलारबाग पर श्री हैहयवंशी क्षत्रिय समाज सेवी रविन्द्र शिवहरे (पूर्व नपाध्यक्ष कोलारस) व उनकी टीम के ऊर्जावान सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से नि:शुल्क दिखाई गयी। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि फिल्म में भगवान सहस्त्रबाहु के चरित्र को लेकर सही सही जानकारी न होने के कारण युवा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की महिमा से अनभिज्ञ बने हुए थे जिस कमी को दूर करने का सही प्रयास फिल्म डायरेक्टर लेखक व एक्टर राम शंकर शिवहरे भोपाल ने किया है, जिसका लाभ अब समाज बंधुओं को तेजी से मिलने लगा है। फिल्म का निर्माण भोपाल के डाक्टर एल. एन. मालवीय ने किया है। कार्यक्रम में डॉ रामकुमार शिवहरे समाज आजीवन संरक्षक, रविन्द्र शिवहरे पूर्व नपाध्यक्ष कोलारस, बाबा महाराज राजेश शिवहरे, डाक्टर महेंद्र महाजन,समाज सेवी लालजी शिवहरे दादा, महामंत्री संतोष शिवहरे (हंस बिल्डिंग), पवन शिवहरे महामंत्री, नितिन चौकसे महामंत्री, सोन्टू शिवहरे, मनोज शिवहरे राई सरपंच, रामबाबू शिवहरे (सरपंच), हरचरण लाल शिवहरे, श्रीमती निशा रविन्द्र शिवहरे (भाजपा नेत्री), श्रीमती सीमा शिवहरे, गजेन्द्र शिवहरे, पवन शिवहरे हीरो, शेरा शिवहरे, रेणुका शिवहरे, हेमलता चौकसे, लाली अपूर्वा शिवहरे, संगीता शिवहरे, भारती शिवहरे, पूनम शिवहरे,रानो शिवहरे, महेन्द्र राय (मानवाधिकार संगठन), ओपी शिवहरे,स्वयं फिल्म डायरेक्टर रामशंकर शिवहरे, युवा समाज सेवी मनोज शिवहरे, भागीरथ शिवहरे एवं तीनों प्रकोष्ठों के सभी सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाजसेवी राधेश्याम शिवहरे ने उपस्थित दर्शकों को स्वल्पाहार ठंडाई आदि वितरण की व्यवस्था की।

No comments:
Post a Comment