---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, July 1, 2026

सेवा कार्यों के साथ लायंस क्लब शिवपुरी साउथ ने किया नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ





डे एवं डॉक्टर्स डे पर किया चिकित्सकों व सीए के लिए सम्मान समारोह आयोजित

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ ने प्रतिवर्ष की भाँति नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ सेवा गतिविधियों के साथ किया। क्लब के नव-निर्वाचित अध्यक्ष रवि कुमार गोयल, सचिव सुनील बिसानी एवं कोषाध्यक्ष अर्पित बंसल ने अपने कार्यकाल के प्रथम दिवस पर सीए डे एवं डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में स्थानीय होटल पी. एस .में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया। समारोह में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. दिव्यांश गुप्ता (एम.डी. मेडिसिन) एवं डॉ. दिव्यांशु गुप्ता तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सेतू अग्रवाल, सीए वैष्णवी अग्रवाल एवं सीए हर्षिता गोयल को समाज के प्रति उनकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रवि कुमार गोयल ने कहा कि चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके समर्पण एवं सेवाभाव से समाज को निरंतर नई दिशा मिलती है। क्लब के वरिष्ठ सदस्य एमजेएफ लायन पवन जैन ने अपने उद्बोधन में चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों की सराहना की। क्लब के सचिव सुनील बिसानी एवं कोषाध्यक्ष अर्पित बंसल ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक के रूप में अंकुर सिंघल, कृष्ण मोहन गोयल, महेश गुप्ता एवं दीपक गुप्ता का विशेष योगदान रहा, जबकि कार्यक्रम का संचालन सौरभ सांखला ने किया।

कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र गुप्ता, सुनील जैन, विवेक अग्रवाल, महेश गुप्ता, रविन्द्र गोयल, संजीव जैन, संजय अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, गंगाधर गोयल एवं मयंक भार्गव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में श्रीमती ऋतु गोयल, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती आरती शुक्ला, श्रीमती मीरा गोयल, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती सोनाली सांखला, श्रीमती सपना अग्रवाल, श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती डॉली बंसल एवं श्रीमती ज्योति गुप्ता सहित अनेक सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। अंत में क्लब के सचिव सुनील बिसानी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments: