शिवपुरी-कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी में दयाल फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड (दयाल ग्रुप) एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में टमाटर एवं मिर्च की उन्नत खेती पर किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केवीके के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत गुप्ता उपस्थित रहे।दयाल फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जोनल मैनेजर श्री देवेन्द्र सिंह ने दयाल ग्रुप के बारे में विस्तृत जानकारी दी, वहीं जी.एम. मार्केटिंग डॉ. मुकेश कुमार गौड़ द्वारा टमाटर की वैज्ञानिक खेती, संतुलित पोषण प्रबंधन, सूक्ष्म पोषक तत्वों की भूमिका, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर दयाल ग्रुप से श्री योगेश पाटीदार, मिथलेश कुमार, नरमेश कुमार एवं उनकी टीम की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान दयाल ग्रुप द्वारा टमाटर एवं मिर्च की खेती पर आधारित एक तकनीकी पत्रिका टमाटर विशेषांक का विमोचन किया गया। साथ ही किसानों के बीच आधुनिक माइक्रोन्यूट्रिएंट उत्पाद तेड़ान का शुभारंभ (लॉन्च) किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह उत्पाद मात्र 3 किलोग्राम प्रति एकड़ की अनुशंसित मात्रा में उपयोग किया जाता है तथा फसल के संतुलित पोषण और बेहतर गुणवत्ता एवं उत्पादन में सहायक है। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र की पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment