---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, October 14, 2026

बेटियों का सम्मान सर्वोपरि: भटनावर में नवरात्रि पर छोटी कन्या ने किया पंचायत के भव्य मीटिंग हॉल का उद्घाटन



सरपंच संजय अवस्थी की इस अनूठी और सराहनीय पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर हो रही है प्रशंसा

शिवपुरी-ग्रामीण विकास और भारतीय संस्कृति के समन्वय की एक अनूठी और प्रेरणादायक मिसाल पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत भटनावर में देखने को मिली है। नवरात्रि के पावन पर्व पर भटनावर सरपंच संजय अवस्थी ने पंचायत भवन में नवनिर्मित, अत्यंत आकर्षक एवं भव्य सुंदर मीटिंग हॉल का उद्घाटन किसी राजनेता या वीआईपी से न करवाकर, साक्षात देवी स्वरूपा एक छोटी सी कन्या (गांव की लाडली बेटी) से करवाया। सरपंच संजय अवस्थी की इस अनूठी और सराहनीय पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है और सभी ग्रामवासी एवं हजारों लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

कार्यकाल के अंतिम वर्ष में विकास की बड़ी सौगात
ग्रामवासियों ने बताया कि सरपंच संजय अवस्थी ने अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में भी विकास की गति को थमने नहीं दिया। पंचायत भवन में बनाया गया यह आधुनिक और सुसज्जित मीटिंग हॉल उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है। सरपंच स्वयं अपने पंचायत कर्मचारियों के साथ इस हॉल में नियमित रूप से हर मंगलवार को बैठते हैं और जनसुनवाई करते हैं और सीधे ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण भी मौके पर करते है।

भविष्य के जनप्रतिनिधियों के लिए बनी मिसाल
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों और ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच संजय अवस्थी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास और सेवा की जो लकीर खींची है, वह ऐतिहासिक है। आने वाले समय में जो भी व्यक्ति भटनावर का सरपंच बनेगा, उसे हमारे वर्तमान सरपंच साहब के कार्यों, उनकी विनम्रता और जनता के प्रति उनके सेवा भाव पर हमेशा गर्व रहेगा। नवरात्रि के शुभ दिनों में बेटियों को प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों में इस प्रकार मुख्य स्थान देना समाज को महिला सशक्तिकरण और कन्या सम्मान का एक बहुत बड़ा संदेश देता है। इस गौरवमयी कार्य के लिए समस्त क्षेत्रवासियों ने सरपंच संजय अवस्थी जी एवं पंचायत प्रशासन को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

भटनावर पंचायत को बनाया आधुनिक मॉडल, हर तरफ हो रही है प्रशंसा।
सरपंच संजय अवस्थी द्वारा किया गया विकास कार्य सचमुच ग्रामीण प्रगति का एक अनुकरणीय उदाहरण है। उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत भटनावर में मूलभूत सुविधाओं से लेकर सौंदर्यीकरण तक के कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र को एक आधुनिक और आदर्श गांव (मॉडल विलेज) के रूप में पहचान दिलाई है।

इस पूरे विकास मॉडल में सबसे खास और ध्यान खींचने वाली उपलब्धि वहां का नवनिर्मित भव्य मुख्य द्वार (वेलकम गेट) है। यह मुख्य द्वार न केवल वास्तुकला और बनावट के लिहाज से बेहद खूबसूरत है, बल्कि वर्तमान में पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। गांव में प्रवेश करते ही यह द्वार किसी गांव में नहीं बल्कि किसी मंदिर में प्रवेश का एहसास दिलाता है

संजय अवस्थी के इस विकास मॉडल की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं।
सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचा: मुख्य द्वार के निर्माण के साथ-साथ गांव की सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और प्रवेश मार्गों को व्यवस्थित और सुंदर बनाया गया है। गांव में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए आई नल जल योजना के कारण कुछ मार्ग खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हो गए पुनः उनको दुरुस्त कर दोबारा सौंदरयीकरण का कार्य एवं  इसके साथ-साथ वर्तमान में और भी कई मुख्य जरूरी काम जैसे कि मुख्य शमशान घाट, स्कूल सामुदायिक शौचालय, नालियां, रास्ता चोरी कारण आदि कार्य जारी हैं 

सराहनीय नेतृत्व: एक जनप्रतिनिधि (सरपंच) के रूप में सजग रहकर गांव की जरूरतों को पूरा करना और उसे एक आधुनिक रूप देना उनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत भटनावर में मूलभूत सुविधाओं से लेकर सौंदर्यीकरण तक के कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं

आकर्षण का केंद्र: यह भव्य प्रवेश द्वार न केवल स्थानीय निवासियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों और पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। निश्चित रूप से, भटनावर का यह विकास मॉडल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायी है कि किस तरह इच्छाशक्ति और सही नियोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदली जा सकती है। बचे हुए शेष कार्यकाल में भी आगे की कई योजनाओं पर कार्य जारी है

No comments: