शिवपुरी-अग्रसेन भवन शिवपुरी पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम दिन सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई एवं प्रतियोगिता की विजेताओं को संरक्षक मंडल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात अतिथियो का अग्रवाल महिला मंडल द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम हाउजी गेम खेले गए इसके पश्चात डांडिया सीनियर ग्रुप ड्रेस अप में मयूरी गोयल एवं जूनियर ग्रुप ड्रेस अप में स्मृति मित्तल को दिया गया। एवं डांडिया की सुंदर प्रस्तुति में प्रथम स्थान टीना गुप्ता ने एवं द्वितीय स्थान रश्मि गोयल ने प्राप्त किया।
इसी के साथ पंक्चुअलिटी विजेता शशि अग्रवाल को दिया गया एवं प्रश्नावली में अन्य पांच महिलाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संरक्षक एवं संचालक मंडल की समस्त पदाधिकारी महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अग्रवाल महिला मंडल की संयोजक श्रीमती मधु मित्तल, सुनीता अग्रवाल,अध्यक्ष श्रीमती आशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीता बंसल, उपाध्यक्ष बबीता अग्रवाल, सह उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव अंजू गर्ग, सहसचिव प्रार्थना अग्रवाल, एवं मोनिका गर्ग शामिल 4थी। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव अंजू गर्ग ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं का अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष आशु अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment