राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखाऐंगी अपनी प्रतिभा का दमशिवपुरी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी द्वारा एसएमएस खेल परिसर, शिवपुरी में गुना क्षेत्र-ग्वालियर संभाग अंतरमहाविद्यालयीन महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गुना एवं शिवपुरी जिले की महिला खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों जिलों से कुल 11 खिलाडयि़ों का चयन आगामी राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया, जिसका आयोजन शासकीय के.आर.जी. महाविद्यालय, ग्वालियर द्वारा किया जाएगा।
खिलाडिय़ों के निष्पक्ष चयन हेतु गठित चयन समिति में डॉ. अमित सिंह राठौर, क्रीड़ा अधिकारी, गांधी वोकेशनल महाविद्यालय, गुना, डॉ. अतुल सेंगर, क्रीड़ा अधिकारी, शासकीय महाविद्यालय, ईसागढ़, अशोकनगर तथा डॉ. पूनम सिंह, क्रीड़ा अधिकारी, शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, शिवपुरी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने खिलाडयि़ों के खेल प्रदर्शन के आधार पर गुना क्षेत्र की महिला बास्केटबॉल टीम का चयन किया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. मनोज शुक्ला, क्रीड़ा अधिकारी, शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, गुना भी उपस्थित रहे। शिवपुरी जिले से प्रथा राठौर व अनुष्का माहौर का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पवन कुमार श्रीवास्तव ने चयनित खिलाडयि़ों को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय एवं विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाडयि़ों को खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन डॉ. पूनम सिंह, क्रीड़ा अधिकारी, शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, शिवपुरी के आयोजन सचिवत्व में संपन्न हुआ। मेजबान महाविद्यालय के श्री गजेंद्र सिंह परिहार भी पूरे आयोजन के दौरान उपस्थित रहे तथा प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय परिवार ने चयनित खिलाडयि़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में गुना क्षेत्र का नाम रोशन करने की आशा व्यक्त की।

No comments:
Post a Comment