Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, September 29, 2019

पूर्व पार्षद श्रीमती हक्को प्रजापति का निधन

शिवपुरी- अपने समय में पूर्व पार्षद रह चुकी श्रीमती हक्को बाई प्रजापति का 80 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन उनके निवास पर रविवार को हो गया। स्व. श्रीमती हक्को प्रजापति ने तत्समय अपने कार्यकाल में नगर में उस समय नगरीय विकास के कार्य कराए और धर्म-कर्म के क्षेत्र में वह अग्रणीय रहती थी। स्व.श्रीमती हक्को बाई शहर में ठेकेदारी का कार्य करने वाले अमर सिंह प्रजापति, बण्टी प्रजापति की माता थी जबकि उनका लगाव अपने भाई के पुत्र दौलत प्रजापति से भी था। स्व.श्रीमती हक्को बाई की उठावनी अस्थित संचय स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला शिव मंदिर टॉकिज के पास सायं 3 बजे से 4 बजे तक होगी। सभी शोकाकुल परिवार को नगर के समाज बन्धु, गणमान्य नागरिक ने ढांढस बंधाया और स्व.श्रीमती हक्को बाई के निधन पर अपनी शोक संवेदनाऐं प्रकट की। शोक प्रकट करने वालेां में हरज्ञान प्रजापति राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अभा प्रजापति महासभा, राजेश गोयल, राजू ग्वाल, राजेन्द्र जैन, देवेन्द्र मजेजी आदि सहित नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment