Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, December 17, 2019

प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज, प्रदेश में सबसे सर्द रही शिवपुरी

शिवपुरी। पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। ग्वालियर संभाग में शीतलहर जैसे हालात है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। शिवपुरी में यह 8 डिग्री रहा।
कई जिलों में बारिश भी हुई है। कड़ाके की सर्दी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आठवीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे के बाद लगेंगे। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि प्रदेश में विंड चिल फैक्टर प्रभावी है। इसलिए ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बादल छटने लगे हैं इसलिए रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  शिवपुरी में दूसरे दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment