Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, November 10, 2021

वैक्सीनेशन महाअभियान : कोविड से सुरक्षा के लिए ना करें लापरवाहीए वैक्सीन जरूर लगवाएं


जिले में आज 240 केन्द्रों पर लगे कोरोना बचाव के टीके

शिवपुरी-पूरे प्रदेश के साथ ही शिवपुरी जिले में भी वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है। 10, 17 और 24 नवंबर एवं 1 दिसंबर को महाअभियान के रूप में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। गुरुवार 11 नवंबर को भी ऐसे ही अभियान की तरह वैक्सीनेशन जारी रहेगा। जिले में अभी सेकंड डोज लगवाने वालों की बड़ी संख्या है। जिन्होंने पहला डोज लगवा लिया है लेकिन दूसरा डोज लगना बाकी है वह किसी प्रकार की लापरवाही ना करें और वैक्सीन का दूसरा डोज भी जरूर लगवाएं।

बुधवार को महाअभियान के दौरान 240 से अधिक केंद्रों पर पूरे जिले में सभी विकासखंडों में वैक्सीन लगाई गई। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी भी उन्हें आवंटित क्षेत्र में पहुंचे और केंद्रों का जायजा लिया। नोडल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लोगों को महाअभियान की जानकारी दी गई। फोन लगाकर वैक्सीन लगवाने के लिए सूचना दी गई ताकि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने से ना छूटे। 

विशेषकर जिले में अभी ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है जिन्होंने अपना पहला डोज लगवा लिया है लेकिन दूसरा डोज अभी लगना है। ऐसे में कोई भी लापरवाही ना बरते, इसके लिए लगातार जनजागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे लोग वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर अपना दूसरा डोज भी अवश्य लगवाएं। वैक्सीनेशन टीम ना केवल वैक्सीनेशन केंद्रों पर बल्कि डोर टू डोर जाकर भी प्रयास कर रही है ना केवल महाअभियान के दिनों में बल्कि सामान्य तौर पर भी लगातार वैक्सीनेशन जारी है। अभी अब 17 नवंबर और 24 नवंबर को भी महाअभियान चलेगा। इसके अलावा आगामी माह में 1 दिसंबर को भी महाअभियान के तौर पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment