Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, January 3, 2022

वैक्सीनेशन अभियान : 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगा टीका


कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने केंद्रों  पर जाकर किया बच्चों का उत्साहवर्धन

शिवपुरी-पूरे प्रदेश के साथ ही शिवपुरी जिले में भी 3 जनवरी को 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। जिले में सभी विकासखंडों में साढ़े 3 सौ से अधिक केंद्र बनाए गए हैंए जिसमें शिक्षण संस्थाओं, स्कूलों सहित अन्य स्थानों पर भी केंद्र बनाए गए हैं। बच्चों में भी वैक्सीनेशन के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने भी केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बच्चों से बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से वायुदूत ऐप और स्वच्छता ऐप भी डाउनलोड करने को कहा और बच्चों को जानकारी भी दी। बच्चों को बताया कि यह वैक्सीन सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है। जिन्होंने आज वैक्सीन लगवाई है वह अपने अन्य दोस्तों को भी बताएं। साथ ही स्कूल संचालकों व स्टाफ से भी कहा है कि बच्चों को संपर्क कर बुलाए और 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण कराएं। इसमें प्रशासनिक अमले के साथ ही सभी स्कूलों, जनप्रतिनिधिगण सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए सभी सक्रिय होकर अभियान में भागीदारी करें।

कहां किसने किया अभियान का शुभारंभ
कोविड बैकसीनेशन महा अभियान 15-18 का जिले के विभिन्न विकासखण्डों में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किया जिसमें शिवपुरी के उत्कृष्ट विधालय में पाठय पुस्तक निगम उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्रलाद भारती, ग्रामीण क्षैत्र में कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह, बदरवास में विधायक प्रतिनिधि शिशुपाल सिंह यादव, कोलारस में एसडीएम ब्रज बिहारी श्रीवास्तव, नरबर में तहसीलदार मनीष शर्मा, पोहरी में भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष जैमनी, पोहरी में एसडीएम जेपी गुप्ता ने अभियान का शुभारंभ किया।

तीस हजार से अधिक बच्चों को लगा कोविड का टीका, पहले दिन का लक्ष्य शतप्रतिशत पूर्ण
जिले में कोविड वैकसीनेशन 15-18 महा अभियान के प्रथम दिवस का लक्ष्य प्रतिशत पूर्ण हुआ। 30  हजार से अधिक बच्चों को कोविड से बचाव का टीका लगवाया। इसके लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के हजार से अधिक कर्मचारियों को 370 स्कूलों में बने 300 से अधिक सेंशन स्थलों पर तैनात किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया, प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कोविड बैकसीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जो अभियान की तय तिथि से अधिकांशत: लक्ष्य को पूर्ण कर रहा है। शिवपुरी जिले में 15-18 अभियान के अंतर्गत कुल एक लाख 14 हजार 5 सौ बच्चों लक्षित बच्चे हैं, जिन्हें कोविड का टीकाकरण किया जाना है। इनमें से 30893 बच्चों का टीकाकारण हुआ। जिससे आज प्रथम दिवस का लक्ष्य शत प्रतिशत टीकाकरण के साथ पूर्ण हुआ है।


 


No comments:

Post a Comment