Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, January 23, 2023

अभा क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप संगठन ने विजय सिंह चौहान के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत


शिवपुरी-
राजनीतिक रूप से पूर्व मंत्री दिवंगत दाऊ हनुमंत सिंह चौहान के पदचिह्नों पर चलकर राजनीतिक विरासत संभालने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत शिवपुरी विजय सिंह चौहान को मप्र कंाग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा अपनी नवगठित टीम के रूप में जिला शिवपुरी कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन अभा राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के निर्देशन में किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस को सशक्त करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवपुरी की कमान विजय सिंह चौहान को सौंपी गई है। इस मनोनयन पर अभा क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप संगठन में हर्ष की लहर व्याप्त है और अपनी प्रसन्नता को अभा क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह वैष के द्वारा नव निर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष के झांसी रोड़ स्थित निवास पर पहुंचकर मिष्ठान खिलाते हुए बधाईयां दी गई। इस अवसर पर अभा क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा समाज के वरिष्ठजन विजय सिंह चौहान के कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवपुरी मनोनीत होने पर आभार प्रकट किया है।

No comments:

Post a Comment